फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Taekwondo players won nine medals in state level championship

ताइक्वांडो खिलाडिय़ों ने प्रदेश स्तरीय चैंपियनशिप में हासिल किए नौ पदक

Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Taekwondo players won nine medals in state level championship
मैनपुरी। जनपद बिजनौर में आयोजित हुई थर्ड नॉर्थ जोन क्योरगी, पुम्से ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2021 में जिले के खिलाड़ियों ने नौ पदक हासिल किए हैं। सोमवार को जिले में लौटने पर खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में मैनपुरी के गोल्ड माइन ताइक्वांडो एकेडमी के 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया और नौ पदक पर कब्जा किया। खिलाड़ियों ने तीन गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल, चार ब्रांज मेडल हासिल किए। सब जूनियर कैटेगरी अंडर 24 किलो भार वर्ग में अखंड प्रताप सिंह ने ब्रॉंज मेडल और 34 किलो भार वर्ग में दिव्या शर्मा ने ब्रॉंज मेडल तथा कैडिट कैटेगरी में 38 किलो भार वर्ग में राहत शर्मा ने गोल्ड मेडल, 56 किलो भार वर्ग में रिया ने गोल्ड मेडल व 55 किलो भार वर्ग में आध्या चौहान ने सिल्वर मेडल जीता। वही जूनियर कैटेगरी में 48 किलो भार वर्ग में मानसी दिवाकर ने ब्रॉंज मेडल जीता। पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शलोक चौहान ने गोल्ड मेडल, दिव्या शर्मा ने सिल्वर मेडल, आध्या चौहान ने ब्रॉंज मेडल प्राप्त किए। कोच योगेश कुमार माथुर सहित टीम का जैक एन जिल स्कूल के प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने स्वागत किया। इस मौके पर अभिषेक प्रजापति, नक्षित सिंह, विनीत कुमार, रामपाल, विशाल सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed