फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   system collapsed by power of SP

सपा की ‘ताकत’ से व्यवस्थाएं ध्वस्त

Sat, 13 Feb 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Updated Sat, 13 Feb 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
system collapsed by power of SP
एमएलसी चुनाव के नामांकन में सपा के ‘शक्ति प्रदर्शन’ की वजह से सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। तमाम प्रयासों के बावजूद कार्यकर्ताओं के हुजूम को कलेक्ट्रेट में जाने से नहीं रोका जा सका। वहीं, एमजी रोड लंबा जाम लग गया। लगभग दो घंटे तक अराजक माहौल रहा। सत्ता की हनक के सामने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी बेबस नजर आए।
विज्ञापन

आगरा-फीरोजाबाद सीट के लिए सपा प्रत्याशी डा. दिलीप यादव फीरोजाबाद के सांसद अक्षय यादव के साथ शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे अपने लाव-लश्कर सहित कलेक्ट्रेट पर नामांकन को पहुंचे। उनके समर्थकों को पहले तो कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही रोकने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिसकर्मियों को किनारे करते हुए वे आगे बढ़ गए। उनके साथ आगरा के अलावा फीरोजाबाद, टूंडला, शिकोहाबाद के समर्थक थे। अक्षय यादव की मौजूदगी में सपाई दूसरा बैरियर भी पार करके नामांकन कक्ष के सामने पहुंच गए। जमकर नारे लगाए। इस दौरान सपाइयों के जमघट की वजह से तमाम अव्यवस्थाएं रहीं। नामांकन कक्ष के बाहर भी सपाइयों का जमघट लग गया। जबकि यहां सिर्फ प्रस्तावकों को ही आने की अनुमति थी। इन्हीं अव्यवस्थाओं के बीच डा. दिलीप यादव ने नामांकन दाखिल किया। इधर, जुलूस में आए दर्जनों की वाहनों की वजह से एमजी रोड जाम हो गई। सपाइयों ने कलेक्ट्रेट के सामने ही सड़क किनारे आड़े-तिरछे वाहन खड़े कर दिए। ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी सपाइयों के सामने असहाय नजर आए। दोपहर लगभग दो बजे जब सपाइयों का कारवां गुजर गया, तब कहीं जाकर जाम में फंसे वाहन आगे बढ़ना शुरू हुए। इस बीच स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे।  
विज्ञापन

गौरतलब है कि जुलूस के साथ आने वाले समर्थकों को रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तमाम इंतजाम किए थे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम वित्त एवं राजस्व राजकुमार ने तय किया था कि कलेक्ट्रेट में भीड़ नहीं होने दी जाएगी। प्रत्याशी और 10 प्रस्तावकों को आरओ कक्ष में प्रवेश दिया जाएगा। पहले चरण के पांच प्रस्तावकों के बाहर जाने के बाद दूसरे चरण के प्रस्तावक अंदर प्रवेश कर सकेंगे। मगर, ये सारी व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed