फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Symptoms of dengue and malaria are found in viral fever

Agra News: वायरल बुखार में मिल रहे डेंगू-मलेरिया के लक्षण

Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 31 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Symptoms of dengue and malaria are found in viral fever
जिला अस्पताल पर दवा लेने पहुंचे मरीज।
कासगंज। जिले में वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों में डेंगू और मलेरिया के लक्षण मिल रहे हैं, लेकिन चिकित्सकों की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हो रही। जिला अस्पताल में सोमवार को तीन घंटे में 440 मरीज पहुंच गए। एक मरीज में टाइफाइड की पुष्टि हुई।ईद का दिन होने के कारण सोमवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक मरीजों के पर्चे बनाए गए। लाेग बुखार, सांस में दिक्कत, सर्दी, खांसी से परेशान होकर पहुंचे, लेकिन इन मरीजों में लक्षण मलेरिया व डेंगू के सामने आ रहे हैं। मरीज सिर में दर्द, शरीर में दर्द जैसी समस्याएं भी बता रहे हैं। बुखार से पीड़ित 94 मरीज पहुंचे। इन मरीजों की रक्त की जांच कराई गई। एक मरीज में टाइफाइड की पुष्टि हुई। 24 मरीजों की मलेरिया व 8 मरीजों की डेंगू की जांच की गई, लेकिन इनमें से किसी में पुष्टि नहीं हुई। सांस में दिक्कत के 93 मरीज पहुंचे। 26 मरीजों ने डायरिया की शिकायत बताई। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि इस समय वायरल का प्रकोप है। कुछ मरीजों में मलेरिया व डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं हालांकि जांच में पुष्टि नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed