फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swine Flu Symptoms In Agra Hospitals On Alert Get Tested Without Panic

घबराएं नहीं: ये लक्षण नजर आएं तो हो सकता है स्वाइन फ्लू, तुरंत कराएं जांच; जानिए क्या करें क्या नहीं

Wed, 26 Aug 2026 12:57 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 26 Aug 2026 12:57 PM IST
सार

दिल्ली में एच1एन1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए आगरा के प्रमुख अस्पतालों में सतर्कता बढ़ाई गई है और जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। विशेषज्ञों ने तेज बुखार, सांस फूलने, सूखी खांसी जैसे लक्षण होने पर खुद से दवा लेने के बजाय डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी है।

विज्ञापन
Swine Flu Symptoms In Agra Hospitals On Alert Get Tested Without Panic
स्वाइन फ्लू - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

दिल्ली में स्वाइन फ्लू (एच-1एन-1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। शहर के प्रमुख अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसकी वजह आगरा से रोजाना 8 से 10 हजार लोगों का दिल्ली सफर करना है।
विज्ञापन


एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू की जांच शुरू हो गई है। बुखार या सांस फूलने जैसे लक्षण दिखने पर खुद से दवा न लें, तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच कराएं। उन्होंने मरीजों को न घबराने की सलाह दी है। वहीं जिला अस्पताल की प्रमुख अधीक्षक डॉ. संगीता राठौर ने बताया कि परिसर में लगातार जांच हो रही है। फिलहाल जिला अस्पताल में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के प्रमुख लक्षणों में तेज बुखार, ठंड लगना, लगातार सिरदर्द, सूखी खांसी, गले में खराश और बहती नाक। मांसपेशियों और शरीर में जोड़ों का तेज दर्द। अत्यधिक थकान, सांस लेने में तकलीफ और उल्टी-दस्त भी इसके लक्षण हैं। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें, हाथों की सफाई रखें और डॉक्टरी सलाह लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed