फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swine flu in Agra

आगरा में स्वाइन फ्लू के छह संदिग्ध मरीज, हड़कंप

Fri, 06 Feb 2015 02:12 AM IST
Updated Fri, 06 Feb 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली, ग्वालियर, राजस्थान में कहर बरपाने वाले स्वाइन फ्लू के वायरस ने शहर में भी पांव फैलाना शुरू कर दिया है। गुरुवार को सुबह से शाम तक एक-एक कर छह संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनके सैंपल जांच (पुष्टि) के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। संदिग्धों में दो बच्चों सहित एक वरिष्ठ डाक्टर भी शामिल हैं। बच्चे को एसएन मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। पांच में इंफ्लूएंजा-ए पॉजिटिव पाया गया, जबकि डाक्टर का सैंपल मिलते-जुलते लक्षण के बाद जांच के लिए भेजा गया। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

गुरुवार को एक-एक कर पांच मरीजों में इंफ्लूएंजा-ए पॉजिटिव पाया गया, तो एसएन मेडिकल कालेज के मेडिसन विभाग के एक जूनियर डाक्टरों ने स्वयं की इच्छा से सैंपल जांच को दिया है। एक के बाद एक आए केस के बाद से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है। नेहरू नगर निवासी बच्चे के परिवारीजनों ने बताया कि उसे दो दिन पहले तेज बुखार आया था। तब बाग फरजाना स्थित एक निजी क्लीनिक में दिखाया। दवा का असर न हुआ तो निजी लैब में जांच करवाई। रिपोर्ट में इंफ्लूएंजा-ए पॉजिटिव आया। इसी आधार पर चिकित्सक ने एन1एच1 के लक्षण होने की आशंका जताई। दोपहर साढ़े बारह बजे बच्चे को एसएन मेडिकल कालेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। तुरंत ही कालेज प्राचार्य ने चिकित्सकों के साथ बैठक कर पैनल तैयार किया और बच्चे का इलाज शुरू कराया। दोपहर में सीएमओ एचएस दानू भी बच्चे का हाल जानने एसएनएमसी पहुंचे। इसके साथ ही नगला रामबल के 26 वर्षीय युवक, इटावा के छह वर्षीय बालक, 59 साल की एक महिला डाक्टर व एक अन्य व्यक्ति में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

वहीं मेडिसन विभाग के जूनियर डाक्टर ने अपनी मर्जी से स्वास्थ्य विभाग की टीम को सैंपल दिया है। जूनियर डाक्टर ने बताया कि उन्हें कई दिन से खासी, जुकाम, बुखार की शिकायत है। सीएमओ एसएस दानू ने बताया कि चार सैंपल निजी लैब से तो दो सैंपल एसएन मेडिकल कालेज से जांच के लिए दिल्ली के भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed