फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   swine flu: 6 positive among 16

स्वाइन फ्लू : 16 में से छह की पाजीटिव रिपोर्ट

Wed, 04 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Wed, 04 Mar 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीजों के ठीक होने के बाद स्वास्थ्य विभाग को भेजे गए 16 सैंपलों की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। दिल्ली की नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल की रिपोर्ट में छह मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। वहीं बीते दिनाें एसएन के आईसीयू में दम तोड़ चुके नगलापदी के 45 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इधर, मंगलवार को सात और संदिग्ध मरीजाें के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


एसएन में भर्ती रहे मथुरा जिला, खंदारी, दयालबाग, रुनकता क्षेत्र के युवक-युवतियाें में स्वाइन फ्लू मिला है। इनमें दयालबाग और मथुरा का एक-एक शिशु भी शामिल है। मंगलवार को मथुरा की महिला, दयालबाग के युवक, ट्रांसयमुना कालोनी की महिला समेत मारुति एस्टेट, शाहगंज, आवास विकास कालोनी और सैंया से लाए गए शिशुओं के सैंपल लिए गए। इनमें से दो शिशुआें को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया है। बाकी को दवा देकर घर आराम करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिला एपिडेमियोलोजिस्ट डा. प्रियंका ने बताया कि अब तक 37 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट मिली है, इसमें 14 को फ्लू हुआ था। इलाज के बाद सभी की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed