{"_id":"5bbf7edbbdec22500c63b93e","slug":"swindle-of-two-hundred-dollar-with-foreign-tourists-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खी का डंक निकालने के नाम पर विदेशी पर्यटक से 200 डॉलर ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खी का डंक निकालने के नाम पर विदेशी पर्यटक से 200 डॉलर ठगे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के फतेहपुर सीकरी में मधुमक्खी के हमले से भयभीत विदेशी पर्यटक को सांत्वना देकर एक लपके ने मक्खी का डंक निकलवाने और इटैलियन मार्बल्स का सामान खरीदवाने के नाम पर 200 डॉलर ठग लिए।
पर्यटक ने इसकी शिकायत पर्यटन थाना पुलिस से की है। मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस और पर्यटन पुलिस रातभर दबिश देती रही। बाद लपके और दुकानदार के परिजनों ने पर्यटक के रुपये लौटाए।
मंगलवार को हजरत चिश्ती की दरगाह देखकर सीएनजी बसों के पास आ रहे जापानी और ताईवानी पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इसमें कई पर्यटक घायल हो गए थे। इनमें एक चाइनीज पर्यटक भी था।

ऐसे बनाया ठगी का शिकार
चाइनीज पर्यटक के साथ लपका गाइड सादाब था। वो चाइनीज पर्यटक को दोबारा दरगाह में ले गया। चेहरे से मक्खी का डंक हटवाने को कहा। साथ ही इटैलियन पत्थर के नाम पर मामूली पत्थर के सामान खरीदवा कर उससे 200 डॉलर हड़प लिए।
चाइनीज पर्यटक ने आगरा पहुंचकर सीकरी में खरीदे सामान की जांच कराई तो वो मामूली पत्थर का निकला। पीड़ित पर्यटक ने पर्यटन थाना पुलिस आगरा में शिकायत दर्ज कराई। बुधवार देर रात पर्यटन पुलिस पीड़ित चाइनीज पर्यटक के साथ सीकरी थाने पहुंची।
पर्यटक के मोबाइल में लपका गाइड व दुकानदार की फोटो से पहचान कर दोनों के घरों पर दबिश दी। पुलिस के आने पर लपका और दुकानदार भाग निकले। पर, पुलिस ने दबाव बनाकर पर्यटक को 200 डॉलर की रकम वापस कराई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव ने बताया कि मामला पर्यटन थाने में दर्ज है। पीड़ित पर्यटक को उसकी रकम दिला दी गई है। पर्यटक आगे कोई कार्रवाई नहीं कराना चाह रहा है।