{"_id":"619900bdef825f501826a162","slug":"swachh-survekshan-2021-results-etah-got-264-ranks","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: एटा की रैंकिंग 23 पायदान और फिसली, अवागढ़ पांचवें स्थान पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: एटा की रैंकिंग 23 पायदान और फिसली, अवागढ़ पांचवें स्थान पर पहुंचा
Sat, 20 Nov 2021 07:35 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:35 PM IST
सार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में एटा नगर पालिका की स्थिति सुधरने के बजाय और बदतर हो गई। पिछली बार इसकी 241वीं रैंक थी, इस बार 264वीं रैंक रही है।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग में पिछड़ा एटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। एटा नगर पालिका की स्थिति सुधरने के बजाय और बदतर हो गई है। सर्वेक्षण ने स्वच्छता के दावों की पोल खोल दी है। इससे पालिका की साख गिरी है। पालिका पिछली बार से भी 23 पायदान फिसलकर 264वीं रैंक पर पहुंच गई है। वहीं अवागढ़ नगर पंचायत पिछला रिकार्ड बरकरार नहीं रख पाया। पिछले साल के मुकाबले उसने इस बार 5वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन
स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग में एटा नगर पालिका की स्थिति में कोई सुधार नहीं हो पाया। एक से 10 लाख तक की आबादी वाले 372 निकायों में एटा नगर पालिका की रैंक 264वीं रही है। वहीं उत्तर भारत में 25 से 50 हजार तक की आबादी वाले 200 निकायों में अलीगंज नगर पालिका की 24वीं और जलेसर नगर पालिका की 32वीं रैंक रही।
विज्ञापन
25 हजार तक की आबादी वाले कुल 720 निकायों में अवागढ़ नगर पंचायत को 5वीं रैंक हासिल हुई है। पिछली बार इसकी पहली रैंक थी। वहीं जैथरा नगर पंचायत की 61वीं, मारहरा की 68वीं, निधौली कलां की 112वीं, राजा का रामपुर की 120वीं और सकीट नगर पंचायत की 247वीं रैंक रही है। अवागढ़ को मिली उपलब्धि पर नगर पंचायत के चेयरमैन व ईओ को दिल्ली में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस वजह से पिछड़ी एटा नगर पालिका
सर्वेक्षण के दौरान वार्डों में साफ-सफाई ठीक नहीं पाई गई। जगह-जगह सीवर लाइन की खोदाई की वजह से गलियां उखड़ी पड़ी थीं। कूड़ा निस्तारण के लिए मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी सेंटर (एमआरएफ) का निर्माण पूरा नहीं मिला। गली-मोहल्लों में नालियां चोक मिलीं। शौचालयों में गंदगी पाई गई।
6 हजार में से मिले दो हजार अंक
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का सर्वे कुल हजार अंक का था। इसमें नगर पालिका एटा को सिर्फ 2012.85 अंक ही मिल पाए। दस्तावेजों के लिए कुल 2400 अंक का सर्वे था जिसमें 840.53 अंक हासिल हुए। सिटीजन फीडबैक के निर्धारित 1800 में 872.32 अंक मिल सके। सर्टिफिकेशन के लिए ओडीएफ प्लस, ओडीएफ प्लस प्लस और गारबेज फ्री सिटी (जीएफसी) के लिए 1800 अंक तय थे। जिसमें नगर पालिका के पास सिर्फ ओडीएफ प्लस का प्रमाण पत्र था, ऐसे में उसे सिर्फ 300 अंक दिए गए।
यह रहे स्कोर
निकाय अंक
अवागढ़ 3157.23
जैथरा 2555.55
मारहरा 2515.26
अलीगंज 2461.11
जलेसर 2406.08
निधौली कलां 2310.35
राजा का रामपुर 2288.47
एटा 2012.85
सकीट 1958.13
नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पालिका की रैंक में सीवर लाइन के कार्य का प्रभाव पड़ा है। सर्वेक्षण के दौरान सीवर लाइन के लिए खोदाई चल रही थी। प्रत्येक वार्ड की गलियां खुदी हुई पड़ीं थीं।
नगर पंचायत अवागढ़ के चेयरमैन ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर पंचायत अवागढ़ को देश की कुल 720 निकायों में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। अगली बार और ज्यादा प्रयास किया जाएगा, जिससे नगर पंचायत प्रथम स्थान हासिल करे।