फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Swachh Survekshan 2021 results Agra Got 24th Rank

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021: टॉप-20 से आगरा बाहर, मथुरा-फिरोजाबाद की रैंकिग गिरी, मैनपुरी में सुधार

Sat, 20 Nov 2021 04:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Nov 2021 04:58 PM IST
सार

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 का परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस बार टॉप-20 में आगरा मंडल का कोई शहर नहीं है। पिछली बार आगरा 16वें स्थान पर था। इस बार वह भी बाहर हो गया है। 

विज्ञापन
Swachh Survekshan 2021 results Agra Got 24th Rank
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में आगरा मंडल के फिरोजाबाद और मैनपुरी को छोड़कर बाकी दो शहरों की रैंकिंग गिरी है। शनिवार को जारी स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के नतीजों में ताजनगरी की रैकिंग आठ पायदान नीचे खिसक गई है। टॉप 20 में स्थान बनाने के बाद इस बार आगरा 24वें स्थान पर रहा है। पिछले नतीजों में आगरा का 16वां स्थान आया था। 

विज्ञापन


आगरा नगर निगम ने देश में टॉप 10 शहरों में आने का दावा किया था, लेकिन नगर निगम सर्वेक्षण में 8 स्थान और फिसल गया। हालांकि आगरा के छावनी क्षेत्र की सफाई में इस बार सुधार दर्ज किया गया है। बीते साल आगरा कैंट बोर्ड की देश भर के कैंटोनमेंट में 37 वीं रैंकिंग थी, लेकिन इस बार आगरा कैंट को 24 वीं रैंकिंग मिली है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण में भी कम अंक मिले
आगरा नगर निगम को इस सर्वेक्षण में अंक भी कम मिले। सर्वेक्षण में बीते साल आगरा को 6000 में 4391 अंक मिले थे, जबकि इस बार आगरा नगर निगम केवल 3715 अंक ही हासिल कर पाया। हालांकि इस बार आगरा को गारबेज फ्री सिटी में एक स्टार मिला है, जबकि बीते साल कोई स्टार हासिल नहीं हो पाया था। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे के मुताबिक सर्वेक्षण में दूसरे शहरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। आगरा शहर में सफाई व्यवस्था में गिरावट नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच साल में ऐसी रही आगरा की रैकिंग
साल    रैंकिंग
2021    24
2020    16
2019    85
2018    102
2017    263

मथुरा का 83वां स्थान 
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में मथुरा-वृंदावन नगर निगम देश में 83वें स्थान पर पहुंच गया है। मतलब 25 पायदान नीचे गिर गया है। पिछले साल 58वें स्थान पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम रहा था। यूपी के 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों में मथुरा को पांचवां स्थान मिला है। 

मथुरा-वृंदावन नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने इन परिणामों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि नए सर्वेक्षण 2022 में हमारी रैकिंग काफी बेहतर होगी। बता दें कि 2018 में नगर निगम मथुरा-वृंदावन को 428वीं रैंक मिली थी, 2019 में सर्वेक्षण में 133 रैंक एवं फॉस्टेस्ट सिटी का अवॉर्ड भी मिला था। 

2017 में निगम का गठन हुआ था। अब योजनाबद्ध तरीके से साफ-सफाई पर पूरा फोकस रखा जा रहा है। सफाई के नए अत्याधुनिक उपकरण आने से सफाई का स्तर काफी तेजी से सुधर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में भी सफाई को प्राथमिकता पर रखा गया है।

 

मैनपुरी को मिली 333वीं रैंक 
स्वच्छता को लेकर जिले में किए गए सुधारों का असर दिखाई देने लगा है। स्वच्छता सर्वेक्षण वर्ष 2021 में जनपद ने देश में 333वीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2020 की अपेक्षा जिले की स्वच्छता में सुधार हुआ है। इससे पहले 412वां स्थान प्राप्त किया था। हालांकि अभी भी जिला वर्ष 2019 में जो रैंक मिली थी, उससे काफी पीछे है। 

सात पायदान नीचे खिसक गई सुहागनगरी
स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की रैंकिंग में फिरोजाबाद सात पायदान नीचे खिसक गया। इस बार जिले का 60 वां स्थान आया है, जबकि वर्ष 2020 में हुए स्वच्छ सर्वेक्षण में 53वां स्थान था। उम्मीद थी कि इस बार पिछले वर्ष मिली 53 वीं रैंक में सुधार होगा, लेकिन हो गया उलट। 

वर्ष-  मिली रैंक 
2018- 398 वीं रैंक
2019- 292 वीं रैंक
2020- 53 वीं रैंक
2021- 60 वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed