{"_id":"69928484b489ec333305b12b","slug":"suspicious-pakistan-marked-balloon-found-at-air-force-station-agra-2026-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साजिश या शरारत: एयरफोर्स स्टेशन में मिला पाकिस्तान लिखा गुब्बार, सर्विलांस डिवाइस या गैस नहीं मिली; जांच जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश या शरारत: एयरफोर्स स्टेशन में मिला पाकिस्तान लिखा गुब्बार, सर्विलांस डिवाइस या गैस नहीं मिली; जांच जारी
Mon, 16 Feb 2026 08:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 16 Feb 2026 08:15 AM IST
सार
आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में ‘पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस’ लिखा गुब्बारा मिलने से सनसनी फैल गई। खुफिया एजेंसी जांच में जुट गई हैं। अभी तक गुब्बारे में सर्विलांस डिवाइस या घातक गैस की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
गुब्बारा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संदिग्ध गुब्बारा कहां से पहुंचा, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। गुब्बारा पूरी तरह से मशीन से बनाया हुआ है। इस पर प्रिंट कर एसजीए और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा गया है। इस तरह के गुब्बारे स्थानीय स्तर पर नहीं बनाए जाते हैं। हवाई जहाज के आकार में बने इस गुब्बारे में खुफिया टीमों को किसी तरह की सर्विलांस डिवाइस और घातक गैस के प्रमाण नहीं मिले हैं। शरारत की आशंका पर पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं।
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। स्टेशन परिसर में आम आदमी नहीं जा सकता है। परिसर में जाने के लिए कई तरह की जांच से गुजरना पड़ता है। परिसर में जिस स्थान पर संदिग्ध गुब्बारा मिला, वहां पर यात्री प्लेन भी नहीं जाते हैं। किसी बाहरी का आना-जाना भी नहीं रहता है।

आसपास के एरिया में हर वर्ग के लोग रहते हैं। ऐसे में आशंका है कि गुब्बारे को हीलियम गैस भरकर उड़ाया गया है। इसके पीछे क्या मकसद है, इसकी जानकारी के लिए कई स्तर पर टीमें जांच में जुटी हैं। गुब्बारे की सघन जांच की गई लेकिन किसी तरह की डिवाइस या घातक गैस नहीं मिली। बच्चों के खेलने के लिए बनाए जाने वाले गुब्बारे की तरह ही है।
केंद्रीय कारागार में बंद हैं पाकिस्तानी
आगरा के केंद्रीय कारागार में कई पाकिस्तानी बंद हैं। इनके अलावा पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी भी हैं। इनसे मिलने के लिए कई परिजन आते रहते हैं। हालांकि, मुलाकात सत्यापन और पूरी पड़ताल के बाद ही कराई जाती है। एलआईयू के अधिकारी भी मुलाकात के दाैरान माैजूद रहते हैं।

निशाने पर गुब्बारे बेचने और बनाने वाले
पुलिस टीमों के निशाने पर शहर में गुब्बारे बेचने वाले हैं। जिस तरह का गुब्बारा मिला, वो फैक्टरी में ही बनाया जा सकता है। पाकिस्तान के नाम से गुब्बारा अगर किसी फैक्टरी में बना होगा तो यह और भी हो सकते हैं। इसके लिए गुब्बारे बेचने वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाहर से आकर आगरा में गुब्बारे बेचने वालों का सत्यापन कराया जाएगा। वहीं फैक्टरियों की भी पुलिस सूची बना रही है। इनमें गुब्बारे को लेकर जाएगी। वह किसी तरह के अपराध में लिप्त तो नहीं हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।