फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspicious medicines found at two medical stores; irregularities in bills.

Agra News: दो मेडिकल स्टोरों पर मिलीं संदिग्ध दवाएं, बिलाें में गड़बड़ी

Tue, 07 Jul 2026 02:52 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Suspicious medicines found at two medical stores; irregularities in bills.
आगरा। औषधि विभाग की टीम ने रविवार को दो मेडिकल स्टोरों की जांच की है। यहां दवाओं के रिकॉर्ड खंगाले। इनकी खरीद-बिक्री के बिलाें में गड़बड़ी मिली है। दोनों स्टोरों पर संदिग्ध दवाएं भी मिली हैं। जांच के लिए 25 दवाओं के नमूने लिए हैं। संचालकों को नोटिस देकर दवाओं की खरीद-बिक्री के बिल तलब किए हैं। अभी कुछ और मेडिकल स्टोरों की जांच होना बाकी है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि शिकायत पर औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा और नीलेश शर्मा को जांच करने के लिए भेजा। टीम ने कमला नगर स्थित रुद्र एंटरप्राइजेज के यहां कई घंटे जांच की। यहां दवाओं की खरीद-बिक्री के कंप्यूटर-लैपटॉप में रिकॉर्ड खंगाले। इनके बिल में गड़बड़़ी मिली। दवाएं संदिग्ध लगने पर एंटीबायोटिक, पेट रोग, एलर्जी समेत सात दवाओं के नमूने लिए। हॉॅस्पिटल रोड स्थित वीए मेडिकोज पर स्टॉक रजिस्टर की जांच की। कंप्यूटर, लैपटॉप और बिल की भी जांच की। यहां भी कई तरह की दवाएं संदिग्ध मिली हैं। खरीद-बिक्री के बिलों में भी गड़बड़ी मिली है। यहां से 18 दवाओं के नमूने लेकर लैब भेज दिए। इनके संचालकों को नोटिस भी भेजे जा रहे हैं, जिसमें दवाओं की खरीद और बिक्री के बिल मांगे हैं। बिल न देने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। जांच में नमूने फेल होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन


लखनऊ औषधि विभाग की टीम ने मारे थे छापे
- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की आयुक्त डॉ. रोशन जैकब की अगुवाई में मई और जून में दो बार छापा मारकर 40 से अधिक मेडिकल एजेंसी पर छापा मारकर 3.50 करोड़ रुपये की सरकारी, नकली, सैंपल और एक्सपायर दवाएं बरामद हुई थीं। कई को नोटिस भी दिए गए थे। इसी मामले में अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed