फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspension looms over 75,000 LPG connections

Agra News: रसोई गैस के 75 हजार कनेक्शनों पर निलंबन की तलवार

Tue, 15 Sep 2026 02:16 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 15 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Suspension looms over 75,000 LPG connections
आगरा। रसोई गैस सिलिंडर का इस्तेमाल करने वाले जिले के उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। केंद्र सरकार एलपीजी उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि को 30 सितंबर तक बढ़ाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। हालांकि, जिला पूर्ति विभाग ने साफ कर दिया है कि समय सीमा खत्म होते ही ई-केवाईसी न कराने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन तुरंत निलंबित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में करीब 75 हजार ऐसे एलपीजी उपभोक्ता हैं जिन्होंने अब तक अपनी ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। विभाग का कहना है कि फिलहाल एजेंसियों पर ई-केवाईसी की सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध है लेकिन जैसे ही यह सेवा बंद होगी, बिना ई-केवाईसी वाले उपभोक्ताओं का कनेक्शन निलंबित कर दिया जाएगा और वे सिलेंडर की बुकिंग नहीं करा सकेंगे। ई-केवाईसी के लिए बायोमेट्रिक अनिवार्य है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed