फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspened

बिछवां थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज निलंबित

Thu, 11 Jun 2020 05:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
suspened
बिछवां (मैनपुरी)। गांव अंजनी में रह रहे एक साधु के साथ मारपीट, अभद्रता और नकदी छीन ले जाने के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने थाना प्रभारी और हल्का इंचार्ज को निलंबित कर दिया। उक्त घटना के बाद थाने में एनसीआर दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र में गांव जसरऊ जाने वाले मार्ग पर स्थित मंदिर में साधु सुरेशानंद जी महाराज पुजारी हैं। नौ जून की रात वह मंदिर में थे। आरोप है तभी चार लोग वहां आए और साधु से अभद्रता करने लगे। उनके साथ मारपीट करते हुए जेब में रखे करीब दो सौ रुपये भी छीन ले गए। उक्त वारदात की जानकारी होने के बाद गांव के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। साधु ने मारपीट, रुपये छीनने व अभद्रता किए जाने की बात बताई। उक्त वारदात के बाद गांव अंजनी निवासी सोबरन सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। इस पर थाना प्रभारी सुनील भारद्वाज ने मनमाने ढंग से सभी आरोपों को नजरंदाज करते हुए एनसीआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मामले की जानकारी भी उच्चाधिकारियों को नहीं दी थी। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी अजय कुमार पांडेय ने एएसपी ओमप्रकाश सिंह को जांच सौंपी थी। बृहस्पतिवार को एएसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाया कि मामले में लापरवाही हुई है। रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी ने थाना प्रभारी सुनील भारद्धाज और हल्का इंचार्ज रामवीर सिंह मलिक को निलंबित कर दिया गया। एसपी का कहना है कि जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed