{"_id":"5bb79240867a55079f33aa09","slug":"suspended-up-police-constable-wants-to-resign","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विवेक तिवारी केस: वीडियो डालने पर निलंबित हुआ सिपाही, अब एसएसपी को सौंपा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेक तिवारी केस: वीडियो डालने पर निलंबित हुआ सिपाही, अब एसएसपी को सौंपा इस्तीफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Fri, 05 Oct 2018 10:03 PM IST
विज्ञापन
निलंबित सिपाही सर्वेश चौधरी
विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो डालने पर निलंबित हुए यूपी पुलिस के सिपाही सर्वेश चौधरी की अनुशासनहीनता थम नहीं रही है। अब उसने एटा एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंपा है। हालांकि एसएसपी ने उसे स्वीकार नहीं किया है।
शुक्रवार दोपहर को निलंबित सिपाही सर्वेश चौधरी एसएसपी आशीष तिवारी से मिलने पहुंचा। जहां उसने पुलिस व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए इस्तीफा सौंपा। सर्वेश ने साफ कर दिया कि वो इस्तीफा अपने होश और परिवार की सहमति के बाद दे रहा है।
निलंबित सिपाही ने कहा कि वो किसी के दबाव में नौकरी नहीं कर सकता है। पुलिस में नौकरी करना आत्महत्या से कम नहीं है। इसलिए उसने यह फैसला लिया है। हालांकि एसएसपी आशीष तिवारी ने सर्वेश चौधरी का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

Trending Videos
पुलिस पर उठाए थे सवाल
साथी पुलिसकर्मियों ने उसे समझा बुझाकर घर भेज दिया है। बता दें कि मथुरा निवासी सर्वेश चौधरी ने लखनऊ में विवेक तिवारी मामले के आरोपी सिपाहियों के खिलाफ हुई कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था।
वीडियो में उसने जनप्रतिनिधि और मीडिया पर भड़ास निकाली थी। वीडियो वायरल होने के बाद लखनऊ से सिपाही को निलंबित कर दिया गया था। निलंबन के बाद सर्वेश चौधरी एटा पहुंचा। जहां से एक माह के लिए उसे घर भेज दिया गया है।
वहीं एसपी संजय कुमार ने बताया कि सिपाही आया था। उसने इस्तीफा देने की बात कही थी। मगर उसके साथियों ने उसे समझाबुझाकर घर भेज दिया है।