फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspended Presiding Officer attached to Sidhpura

Agra News: निलंबित पीठासीन अधिकारी सिढ़पुरा में संबद्ध

Sun, 12 May 2024 02:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 12 May 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Suspended Presiding Officer attached to Sidhpura
कासगंज। 7 मई को हुए लोकसभा चुनाव के दौरान थाना सोरों क्षेत्र के गांव अल्लीपुर बरबारा के बूथ नंबर 6 पर अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा मतदाताओं को स्याही लगाने के मामले में निलंबित पीठासीन अधिकारी की जांच शुरू हो गई है। बता दें कि गांव अल्लीपुर बरबारा के बूथ संख्या 6 पर पीठासीन अधिकारी मोहम्मद जफर खां, प्रथम मतदान अधिकारी मानवेंद्र सिंह, द्वितीय मतदान अधिकारी रेखा एवं तृतीय मतदान अधिकारी सुरजीत कुमार की ड्यूटी थी। यहां सुरजीत की ड्यूटी मतदाताओं को स्याही लगाने की थी लेकिन निरीक्षण के लिए पहुंचे प्रेक्षक को महिला मतदान कर्मी रेखा का पति प्रेम मतदाताओं को स्याही लगाता मिला। उनके निर्देश पर पीठासीन अधिकारी मो. जफर की तहरीर पर थाना सोरों पुलिस ने प्रेम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं डीएम के निर्देश पर बीएसए ने भी पीठासीन अधिकारी मो. जफर को निलंबित कर दिया। मो. जफर उप्रावि नगला मऊ ब्लॉक सहावर में तैनात था। निलंबन के बाद इसे प्रावि सिढ़पुरा प्रथम में संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सिढ़पुरा राजकुमार को मामले की जांच सौंप दी गई है। वहीं पुलिस ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed