फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suspects stopped girl students near Ratna Muni Jain Girls Inter College attempted kidnapping

Agra News: रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास छात्राओं को संदिग्धों ने रोका, अपहरण की कोशिश

Fri, 16 Sep 2022 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 16 Sep 2022 03:43 PM IST
सार

थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह का कहना है कि शिकायत पर पुलिस टीम ने जांच की है। युवकों के बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
Suspects stopped girl students near Ratna Muni Jain Girls Inter College attempted kidnapping
रत्न मुनि जैनइंटर कॉलेज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के पास से छात्रा का अपहरण करने की कोशिश की गई। कॉलेज जा रहीं तीन छात्राओं को बाइक सवार युवकों ने रोका। झांसे में लेकर उन से बात करने लगे। इस दौरान एक छात्रा का हाथ पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। छात्राएं तेजी से कॉलेज के अंदर पहुंची और  प्रधानाचार्य को घटना से अवगत कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। 

विज्ञापन


थाना लोहामंडी स्थित रत्न मुनि जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद घर जा रहीं तीन छात्राओं का दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। एक छात्रा से कहा कि आपका चूर्ण गिर गया है। आरोप है कि युवक हाथ पकड़ने की कोशिश करने लगा। यह देखकर तीनों छात्राएं दौड़कर कॉलेज में चली गईं। उन्होंने प्रधानाचार्य को घटना की जानकारी दी। प्रधानाचार्य की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

विज्ञापन

नजर आए दो युवक 

पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखे। इसमें दो युवक जाते हुए नजर आए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। छात्राओं ने यह भी बताया था कि युवकों के साथ एक महिला भी थी, जो उन्हें झांसे में लेने का प्रयास कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 

थाना लोहामंडी के प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह का कहना है कि शिकायत पर पुलिस टीम ने जांच की है। युवकों के बारे में पता किया जा रहा है। कॉलेज के बाहर छुट्टी के समय पुलिस रहती है, जो भी शिकायत मिलेगी इस पर कार्रवाई की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed