फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suspected owner killing case in agra

किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, शव नदी में बहाया, ग्रामीण बोले- परिजनों ने की हत्या

Sun, 07 Oct 2018 11:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
suspected owner killing case in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में रविवार को किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे सुबह एक युवक के साथ देखा गया था। परिवार वालों ने दोनों की पिटाई की थी। दोपहर को पुलिस को सूचना दी गई कि युवक जख्मी है, उसका आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। जबकि किशोरी की हत्या कर दी गई है। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस गांव में पहुंची और किशोरी के पिता को हिरासत में ले लिया। उसका कहना है कि बेटी ने आत्महत्या की थी। नाबालिग थी, इसलिए दाह संस्कार नहीं किया, शव को यमुना नदी में प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन


सीओ एत्मादपुर अशोक कुमार सोनकर का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी हो जाने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उधर गांव के लोगों का कहना है कि किशोरी को गांव के ही एक युवक से प्रेम हो गया था। दोनों चोरी छिपे मिलते थे। परिवार वालों को भनक लग गई थी। किशोरी पर बंदिशें लगा दी गई थी लेकिन वह मिलने जाती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन रविवार को उसका पीछा कर रहे थे। वो जैसे ही युवक के पास पहुंची, वैसे ही परिवार वालों ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों की पिटाई की गई। युवक को बाद में उसके परिवार वाले उपचार के लिए ले गए। इसके बाद पुलिस को यह सूचना मिली की किशोरी की हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने गांव के लोगों के भी बयान दर्ज किए हैं। घायल युवक का भी बयान दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed