{"_id":"5bb78c52867a5512bb09307e","slug":"suspected-female-patient-of-hiv-reported-negative-in-sn-medical-collage","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा जिला अस्पताल ने जिसे महिला को बताया एड्स का मरीज, उसकी रिपोर्ट आई नेगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा जिला अस्पताल ने जिसे महिला को बताया एड्स का मरीज, उसकी रिपोर्ट आई नेगेटिव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 06 Oct 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा जिला अस्पताल से रेस्क्यू कर लाई गई महिला की जांच में एचआईवी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। एसएन मेडिकल कॉलेज में इसकी दो बार जांच कराई गई। एटा जिला अस्पताल प्रशासन की जांच में महिला की रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी।
आशा ज्योति केंद्र की टीम गुरुवार की देर शाम एटा जिला अस्पताल से 30 साल की एक महिला को रेस्क्यू कर आगरा लाया गया। महिला मानसिक रोगी थी, उसकी बच्चेदानी बाहर निकली हुई थी। इसके साथ एचआईवी पॉजिटिव की रिपोर्ट भी थी।
टीम मरीज को लेडी लॉयल लेकर पहुंची तो एचआईवी रिपोर्ट देख एसएन कॉलेज में भर्ती कराने के लिए कहा। रात को एसएन की स्त्री रोग विभाग में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। एचआईवी रिपोर्ट पॉजीटिव देख डाक्टरों ने शुक्रवार की सुबह नमूना एआरटी (एंटी रेट्रो वायरल लैब) सेंटर भेजा, रिपोर्ट नेगेटिव आई।

दो बार की गई जांच
संशय दूर करने के लिए डाक्टरों ने किट से दूसरी बार जांच की, इसमें भी रिपोर्ट नेगेटिव मिली। शुक्रवार को मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल महिला आशा ज्योति केंद्र के आश्रय स्थल में है। एसएन मेडिकल कॉलेज के एआरटी सेंटर डॉ. जितेंद्र दौनेरिया ने बताया कि महिला की एचआईवी पॉजीटिव रिपोर्ट देखकर एआरटी सेंटर में जांच कराई थी, एचआईवी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
एसएन मेडिकल कॉलेज के स्त्री रोग विभाग की डॉ. निधि गुप्ता ने बताया कि दो बार की जांच में रिपोर्ट एचआईवी नेगेटिव आई। बच्चेदानी की परेशानी की दवा के साथ मानसिक रोग विशेषज्ञ को भी दिखाया।
वहीं आशा ज्योति केंद्र की सेक्टर मैनेजर दीपशिखा ने बताया कि एटा जिला अस्पताल से लाई गई महिला की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव थी। यहां जांच में बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है। आश्रय स्थल में ठहराई गई है। उधर, सीएमओ एटा डॉ अजय अग्रवाल ने कहा कि मरीज की एचआईवी की रिपोर्ट संदेहास्पद थी, इसकी पुष्टि कराने के लिए एसएन कॉलेज रेफर किया गया था।