{"_id":"5e6c97a18ebc3ea4b01a1f86","slug":"suspected-corona-virus-patient-found-in-firozabad-and-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इराक से लौटा युवक कोरोना की जांच कराने पहुंचा जिला अस्पताल, मच गया हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इराक से लौटा युवक कोरोना की जांच कराने पहुंचा जिला अस्पताल, मच गया हड़कंप
Sat, 14 Mar 2020 06:45 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 14 Mar 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : Amar Ujala
मैनपुरी में कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज मिला है। इराक से लौटे युवक की स्क्रीनिंग की गई है। शनिवार को सतर्कता बरतते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उसे जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। जांच के लिए उसका सैंपल लेकर मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ भेजा है।
शनिवार को सुबह 11 बजे एक युवक जिला अस्पताल पहुंचा। उसने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरके सागर से मुलाकात की और बताया कि वो इराक से आया है। उसे कोरोना जैसे लक्षण प्रतीत हो रहे हैं। इससे स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। सीएमएस ने तत्काल युवक को भीड़भाड़ से अलग एक कमरे में भेज दिया।
जानकारी जिला स्तर पर गठित कोरोना जांच टीम को दी गई। टीम के सदस्य डॉ. राकेश कुमार ने अपनी टीम के साथ युवक को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया। रविवार को युवक की जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसके साथ ही सीएमएस ने जिला अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया है।

मर्चेंट नेवी में नौकरी करता है युवक
युवक इराक में मर्चेंट नेवी में काम करता है। शुक्रवार रात वो करीब 2:30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा और बस से अपने घर मैनपुरी पहुंचा। खांसी, जुकाम और बुखार होने पर युवक खुद ही जिला अस्पताल पहुंचा था।
जांच रिपोर्ट का इंतजार
सीएमएस डॉ आरके सागर ने बताया कि युवक इराक से आया है। सतर्कता बरतते हुए उसे आइसोलेशन वार्ड में कोरोना की जांच के लिए गठित टीम की निगरानी में भर्ती कराया गया है। रविवार को जांच रिपोर्ट आ जाएगी।
लोगों से अपील है कि वह घबराएं नहीं
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विदेश से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। युवक इराक से आया है, लिहाजा उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। कोरोना की जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। लोगों से अपील है कि वह घबराएं नहीं।