फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: AGRA Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi

Surya Grahan 2022: सूर्य ग्रहण हुआ शुरू, आगरा में दिखेगा इतने बजे तक

Tue, 25 Oct 2022 10:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 25 Oct 2022 10:26 AM IST
सार

Agra Solar Eclipse 2022 Time: ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया यह वर्ष का यह दूसरा सूर्य ग्रहण है। धर्मग्रंथों में सूतक काल में मूर्ति पूजा को निषेध बताया गया है। आगरा में शाम 4:33 से 5:32 बजे तक सूर्य ग्रहण रहेगा।

विज्ञापन
Surya Grahan 25 Oct 2022 Time Today: AGRA Mein Aaj Surya Grahan Ka Samay News in Hindi
सूर्य ग्रहण - फोटो : istock

विस्तार

Agra Solar Eclipse 2022 Time: वर्ष का दूसरा सूर्यग्रहण 25 अक्तूबर यानि आज शुरू हो चुका है। इसका असर भारत में भी देखने को मिलेगा। शाम 4:33 बजे से 5:32 बजे तक सूर्य ग्रहण रहेगा। इससे 12 घंटे पूर्व यानि सोमवार रात 3:13 बजे से सूतक काल शुरू हो गया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया कि देश के अलग-अलग शहरों में ग्रहण के समय व अवधि में अंतर रहेगा। आगरा में शाम 4:33 से 5:32 बजे तक सूर्य ग्रहण रहेगा। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य डॉ. अरविंद मिश्र ने बताया यह वर्ष का यह दूसरा सूर्य ग्रहण है। धर्मग्रंथों में सूतक काल में मूर्ति पूजा को निषेध बताया गया है। इस दौरान खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रखें। मंदिरों में ग्रहण के बाद साफ-सफाई कर पूजा करें। सूर्य ग्रहण की वजह से आज गोवर्धन पूजा नहीं हुई। गोवर्धन पूजा बुधवार को होगी।
विज्ञापन

सूर्य ग्रहण का समय 

मंगलवार शाम 4:30 बजे से सूर्य ग्रहण काल शुरू होगा।
मंगलवार शाम 5:32 बजे सूर्य ग्रहण का परमग्रास काल होगा।
मंगलवार शाम 5:40 बजे सूर्यास्त के साथ सूर्य ग्रहण का मोक्ष होगा।

27 साल बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण 

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि पर साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। हालांकि यह सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि के समाप्त होने पर लग रहा है। दिवाली पर सूर्यग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल पहले 1995 में बना था। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और केतु रहेंगे। इन ग्रहों पर राहु की सीधी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम न करें

ग्रहण पर सूतक लगने के बाद कुछ भी खाना, पीना, पढ़ना, पढ़ाना, सोना आदि वर्जित है। घर के मंदिर का पट न खोलें। पका भोजन रखा हो तो उसे ग्रहण के बाद न खाएं। विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को ध्यान रखना होता है। उन्हें न तो सोना चाहिए न ही किसी वस्तु को काटना या सिलना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed