फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Survey of unrecognized madrasas begins in Agra

Madrasas Survey: आगरा में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे आज से, पांच अक्तूबर तक शासन को भेजनी है रिपोर्ट

Wed, 14 Sep 2022 09:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 09:46 AM IST
सार

जिलाधिकारी ने मदरसों के सत्यापन के लिए छह टीमें बनाई हैं। ये टीमें 13 बिंदुओं पर मदरसों का सर्वे करेंगी। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Survey of unrecognized madrasas begins in Agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा जिले में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सत्यापन बुधवार से शुरू हो रहा है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने तहसील स्तर पर सत्यापन के लिए तीन विभागों की छह टीमें बनाई हैं, जो गली-मोहल्लों में संचालित मदरसों की रिपोर्ट तैयार करेंगी। पांच अक्तूबर तक रिपोर्ट शासन को भेजनी है।

विज्ञापन


जिले में 120 मदरसे पंजीकृत हैं। इनमें 109 मदरसे नगर निगम क्षेत्र व 11 देहात में स्थित हैं। एडीएम प्रशासन अजय कुमार सिंह ने बताया कि 13 बिंदुओं पर मदरसों का सर्वे होगा। जिनमें मदरसा संचालित करने वाली संस्था, बिल्डिंग की स्थित, मान्यता, छात्र व शिक्षक संख्या के अलावा मदरसा में उपलब्ध सुविधाओं का सत्यापन होगा। पंजीकृत मदरसों की सूची से मिलान किया जाएगा। 

विज्ञापन

वित्तीय मदद पर लग सकती है रोक 

अल्पसंख्यक विभाग ने सर्वे टीमों को सत्यापन के लिए सूची सौंपी है। पांच अक्तूबर तक सभी मदरसों का सर्वे कर रिपोर्ट प्रशासन द्वारा शासन को भेजी जाएगी। जिसके बाद आगे की कार्रवाई पर शासन निर्णय करेगा। प्रशासनिक सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर अपंजीकृत मदरसों को मिलने वाली वित्तीय मदद पर सरकार रोक लगा सकती है। सिर्फ पंजीकृत व मानक के अनुरूप ही मदरसों का संचालन हो सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed