{"_id":"634d04eca675ae44f651ffe1","slug":"survey-of-the-health-department-90-percent-of-the-hospitals-found-flaws-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सामने आया सच, 90 फीसदी अस्पतालों में पाईं खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में सामने आया सच, 90 फीसदी अस्पतालों में पाईं खामियां
Mon, 17 Oct 2022 01:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Oct 2022 01:01 PM IST
सार
सर्वे में अस्पतालों में भवन मानक के अनुरूप न होने, अस्पताल के सामने रोड पर्याप्त चौड़ी न होने, अग्निशमन के इंतजाम ठीक न होने, बॉयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार न किए जाने और प्रमाणपत्र न होने जैसी कमियां पाई गई हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम का छापा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जिले के 90 फीसदी अस्पतालों में कुछ न कुछ खामी मिली है। अस्पतालों में मिली कमियों का डाटा बनाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी संबंधित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सर्वे की रिपोर्ट रखेंगे। इस बैठक में तय किया जाएगा कि किस तरह की कमी पर क्या कार्रवाई की जानी है।
मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 50 बेड से कम वाले अस्पतालों का सर्वे कराया गया है। शुक्रवार तक 354 अस्पतालों की रिपोर्ट टीमों ने उपलब्ध करा दी थी। शनिवार को 47 और अस्पतालों का सर्वे किया गया। इसमें से कुछ की रिपोर्ट सोमवार तक आ पाएगी।
उन्होंने बताया कि सर्वे में अस्पतालों में भवन मानक के अनुरूप न होने, अस्पताल के सामने रोड पर्याप्त चौड़ी न होने, अग्निशमन के इंतजाम ठीक न होने, बॉयो मेडिकल वेस्ट का निस्तारण नियमानुसार न किए जाने और प्रमाणपत्र न होने जैसी कमियां पाई गई हैं। 60 से अधिक अस्पतालों में बेसमेंट में मरीज भर्ती पाए गए।