फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Survey Completed for Proposed AYUSH Medical College in Agra Free Treatment Facility Planned

Agra: आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए हुआ सर्वे, 5.45 हेक्टेयर जमीन पर होगा तैयार; शासन को भेजा जा रहा प्रस्ताव

Fri, 15 May 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 15 May 2026 10:15 AM IST
सार

आगरा के रुनकता स्थित अकबरा गांव में प्रस्तावित आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए पीडब्ल्यूडी ने सर्वे पूरा कर लिया है और जल्द डीपीआर शासन को भेजी जाएगी। कॉलेज में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और योग की पढ़ाई के साथ 400 बेड का अस्पताल होगा, जहां मरीजों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Survey Completed for Proposed AYUSH Medical College in Agra Free Treatment Facility Planned
आयुष मेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल - फोटो : AI

विस्तार

लोक निर्माण विभाग की टीम ने रुनकता के अकबरा गांव में आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए सर्वे किया है। यहां जमीन की पैमाइश करने के साथ ही तमाम अन्य बिंदुओं पर रिपोर्ट बनाई है। जल्द ही इसकी डीपीआर बनाकर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

आगरा में आयुष मेडिकल कॉलेज लंबे समय प्रस्तावित है। जमीन चिह्नित नहीं होने के कारण प्रस्ताव अटका हुआ था। ऐसे में पूर्व जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने रुनकता के अकबरा गांव में 5.45 हेक्टेयर जमीन उपलब्ध करा दी है। ये बंजर जमीन है और इसकी रिपोर्ट शासन को भी भेज दी थी। अब लोक निर्माण विभाग की टीम ने इसका सर्वे किया है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि आयुष मेडिकल कॉलेज के लिए टीम ने सर्वे कर लिया है। इसकी डीपीआर बनाने का कार्य चल रहा है। ये तैयार होने पर प्रस्ताव शासन को भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ाई के अलावा लोगों को मिलेगा निशुल्क इलाज
आयुष मेडिकल कॉलेज में बैचलर ऑफ आयुर्वेदिक मेडिसिन एंड सर्जरी, बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एंड सर्जरी, बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी, बैचलर ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज की पढ़ाई होगी। इनमें 100-100 सीटें प्रस्तावित हैं। मरीजों के इलाज के लिए 400 बेड भी होंगे। योगशाला भी होगी। मरीजों को इलाज और सर्जरी की सुविधा निशुल्क मिलेगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed