{"_id":"6926166f4a13bce52f0437ce","slug":"suresh-bibhav-memorial-moon-school-cricket-premier-league-from-28-agra-news-c-365-1-sagr1044-105469-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुरेश बिभव मेमोरियल मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग 28 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुरेश बिभव मेमोरियल मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग 28 से
विज्ञापन
सुरेश बिभव मेमोरियल मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग
आगरा। सेंट जोंस मैदान पर द्वितीय सुरेश बिभव मेमोरियल मून स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग टूर्नामेंट का आगाज 28 नवंबर से हो रहा है। चार दिसंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में दस स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं। मंगलवार को मून टीवी कार्यालय मानस नगर शाहगंज में टीमों के ड्राॅ निकाले गए। सभी टीमों को दो वर्गों में बांटा गया है।
आयोजन समिति राजीव दीक्षित और सुमित बिभव ने बताया कि विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा बेस्ट बाॅलर, ऑल राउंडर, बेस्ट खिलाड़ी सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। वरिष्ठ क्रिकेट खिलाडी पराग गौतम और अजय कर्दम ने बताया कि टीमों को दो वर्गों में रखा गया है। हर टीम को अपने-अपने ग्रुप में दो-दो मैच खेलने होंगे। क्वार्टर फाइनल से नाॅक आउट मैच खेले जाएंगे। प्रतिदिन दो मैच होंगे। तय समय पर टीम के न आने पर प्रतिद्वंदी टीम को वाॅकओवर दिया जाएगा। इस मौके पर मून टीवी निदेशक राहुल पालीवाल, मनीष तिवारी, नंदी रावत, राजीव शर्मा, पुष्पेन्द्र, फिरोज मौजूद रहे ।
ये टीमें ले रहीं भाग
विनर टीसा और रनर टीम गायत्री पब्लिक स्कूल, देहली पब्लिक स्कूल, आगरा पब्लिक स्कूल, सीएफ सेंट एंड्रयूज स्कूल, शांति निकेतन विद्यालय, भारतीय विद्यापीठ, सुमीत राहुल मेमोरियल और मिल्टन पब्लिक स्कूल की टीम शिरकत कर रही है।
विज्ञापन
इनमें होगा मुकाबला
ड्राॅ के तहत पूल ए में देहली पब्लिक स्कूल, आगरा पब्लिक स्कूल, शांति निकेतन पब्लिक स्कूल और सुमीत राहुल मेमोरियल को रखा गया है। पूल बी में भारतीय विद्यापीठ, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, मिल्टन पब्लिक स्कूल और सीएफ सेंट एंड्रयूज स्कूल को रखा गया है। पिछले साल की विजेता और उपविजेता टीम को सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश दिया गया है।