फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Suprakashnanda gets first corona vaccine at Ramakrishna Mission Hospital in Vrindavan

वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में सुप्रकाशानंदा को लगा पहला टीका, बोले- सबकुछ सामान्य है

Sat, 16 Jan 2021 05:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 16 Jan 2021 05:15 PM IST
विज्ञापन
Suprakashnanda gets first corona vaccine at Ramakrishna Mission Hospital in Vrindavan
रामकृष्ण मिशन के सुप्रकाशानंदा को टीका लगातीं स्टाफ नर्स - फोटो : अमर उजाला

मथुरा जिले में कोविड-19 टीकाकरण का शनिवार को शुभारंभ हो गया। वृंदावन के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में पहला टीका यहां के सचिव सुप्रकाशानंदा को लगाया गया। इसके बाद स्टाफ नर्स का टीकाकरण किया गया। किसी को कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है, इसके लिए 30 मिनट तक टीका लगवाने वालों की निगरानी भी की गई।

विज्ञापन


वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन जनपद के उन पांच केंद्रों में शामिल हैं, जहां शनिवार से टीकाकरण शुरु हुआ है। यहां सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना। इसके बाद टीकाकरण की प्रक्रिया शुरु हुई। सुबह 11.17 बजे पहला टीका रामकृष्ण मिशन के सचिव सुप्रकाशानंदा को वैक्सीनेटर ललिता दास ने लगाया। 
विज्ञापन


इससे पूर्व उन्होंने इसके लिए अपना फार्म भरा। टीका लगाने के बाद सुप्रकाशानंदा को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया। यही प्रक्रिया यहां वैक्सीनेशन के लिए सूचीवद्ध अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अपनाई गई। यहां 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

'वैक्सीन से डरने की जरूरत नहीं'
रामकृष्ण मिशन के सचिव सुप्रकाशानंदा ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगाने के दौरान और बाद में कोई परेशानी नहीं हुई। आराम से वैक्सीन लगा दी गई। इससे किसी प्रकार डरने की आवश्यकता नहीं है। अपनी सुरक्षा के लिए सभी लोग सरकार के दिशा निर्देशों के तहत वैक्सीन लगवाएं।

स्टाफ नर्स गीता शर्मा ने कहा कि पहले डर लग रहा था। घबराहट भी हो रही थी, लेकिन कब टीका लग गया पता ही नहीं चला। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आई है। आसानी के साथ टीका लगा और बहुत देर तक देखा भी कि कोई परेशानी तो नहीं हो रही। 

स्टाफ नर्स प्रिया यादव ने कहा कि घबराहट लाजमी थी। कोरोना को लेकर शुरु से ही लोगों में डर था। तब वैक्सीन को लेकर भी अनेक विचार आ रहे थे। अजीब घबराहट थी, लेकिन टीका लगने के बाद सब कुछ सामान्य रहा। किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed