{"_id":"5e32b4f28ebc3e4aea2d28c5","slug":"support-india-charge-allegations-of-selling-bones-of-dr-bhimrao-ambedkar-in-ag","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहब आंबेडकर की अस्थियां बेचने का आरोप, 'सपोर्ट इंडिया' ने उठाई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहब आंबेडकर की अस्थियां बेचने का आरोप, 'सपोर्ट इंडिया' ने उठाई जांच की मांग
Thu, 30 Jan 2020 04:20 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jan 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
सपोर्ट इंडिया के पदाधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सपोर्ट इंडिया के अध्यक्ष सुरेश चंद सोनी ने बौद्ध विहार चक्कीपाट में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की अस्थियों को चोरी कर बेचने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रबंधन समिति के अध्यक्ष भंते ज्ञानरत्न ने अमेरिका के वैज्ञानिकों को शोध के लिए बाबा साहब की अस्थियों को करीब पांच करोड़ रुपये में बेच दिया है।
बृहस्पतिवार को मीडिया से रूबरू होते हुए सोनी ने बताया कि बाबा साहब की अस्थियों को छह स्थानों पर सुरक्षित रखा गया है। इसमें आगरा में 13 जनवरी 1957 को बाबा साहब के पुत्र यशवंत राव आंबेडकर चांदी के कलश में अस्थियां लेकर आए और चक्कीपाट में स्थापित किया।
यहां के एक सेवादार को कलश की सफाई के वक्त अस्थियां नहीं मिली, जिसकी जानकारी उन्हें हुई तो इसकी शिकायत शासन-प्रशासन से करते हुए एफआईआर कराने की मांग की है। शासन से मांग है कि केंद्रीय बौद्ध विहार चक्कीपाट की संपत्ति का राज्य सरकार अपने अधीन रखे।

आंदोलन की चेतावनी दी
इस मौके पर रामवीर सिंह कर्दम ने कहा कि इस मामले की जांच नहीं की गई तो समाज के लोग कलक्ट्रेट में प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इधर, प्रबंध समिति के अध्यक्ष भंते ज्ञान रत्न ने कहा कि अस्थियां पूरी तरह से सुरक्षित हैं और यह हमारी आस्था है।
उन्होंने कहा कि बाबा साहब की अस्थियां परिनिर्वाण दिवस पर दर्शन को रखी जाती हैं। सुरेश चंद सोनी बाबा साहब की अस्थियां अमेरिका को बेचने का आरोप लगा रहे हैं तो उनका नाम भी बता दें। यह पूरा दुष्प्रचार साजिश के तहत रचा जा रहा है।