पिनाहट/बाह। यूजीसी (विश्व विद्यालय अनुदान आयोग) के नियम पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है लेकिन विरोध का सिलसिला अब भी जारी है। यूजीसी के विरोध में 01 फरवरी को देशव्यापी भारत बंद का आह्वान किया गया। बाह में रविवार को जैतपुर के कारोबारी अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरने पर बैठ गए।
दोपहर 1 बजे बाह एसडीएम संतोष कुमार शुक्ला और एसीपी हरेकृष्ण शर्मा जैतपुर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों से बातचीत की। धरनारत कारोबारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन साैंपा। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम तिवारी, श्याम नौपुत्रा, अमित पुरोहित, विवेक अरेले, शिववीर ठाकुर, माधव दुबे, हरिओम दीक्षित, भूपेंद्र भदौरिया और रविन्द्र भदौरिया आदि माैजूद रहे। वहीं, सवर्ण समाज पिनाहट के लोगों ने रविवार को भारत बंद के समर्थन में थाना पिनाहट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान प्रशांत भारद्वाज, सेंकी शर्मा, नंदन पाठक, बलदेव शर्मा, पिंटू और अमन शर्मा आदि उपस्थित रहे।