फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Supply stopped in 60 villages due to fault in power line

Agra News: विद्युत लाइन में फाल्ट होने से 60 गांवों में आपूर्ति हुई ठप

Thu, 28 Dec 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 28 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Supply stopped in 60 villages due to fault in power line
अमांपुर। अमांपुर फीडर की हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से ब्रेक डाउन हो गया। जिसके कारण कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र की रात 2 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। विद्युत कमियों के द्वारा करीब 8 घंटे तक हाईटेंशन लाइन की पेट्रोलिंग की गई। फाल्ट मिलने पर लाइन को ठीक किया गया। बृहस्पतिवार सायं 4 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।आपूर्ति ठप होने से कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र के गांव अल्लीपुर, अभयपुरा, नगला गुलरिया, शेरपुर, नादरमई, फाकौता, विकोरा, सेवका, जारई, जीगन, बनूपुरा, हरथरा, बीनपुरा सहित आदि 60 गांवों की बिजली आपूर्ति 14 घंटे ठप रही। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित रही। भीषण ठंड में दिन और रात में भी बार-बार ट्रिपिंग और घंटों की कटौती से लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जेई सुबोध चौहान ने बताया कि कोहरे की वजह से हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने की वजह से ब्रेक डाउन हो गया। जिसे ठीक कराकर बृहस्पतिवार सायं 4 बजे विद्युत आपूर्ति सप्लाई सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed