{"_id":"6544f5c958056c8de40557c5","slug":"supply-of-ganga-water-somewhat-improved-in-agra-but-problem-could-not-be-solved-completely-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: दिवाली तक रहेगी पीने के पानी की किल्लत... नहीं मिल पाएगा पूरा जल; सुचारू नहीं हो पा रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: दिवाली तक रहेगी पीने के पानी की किल्लत... नहीं मिल पाएगा पूरा जल; सुचारू नहीं हो पा रही आपूर्ति
Fri, 03 Nov 2023 06:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Nov 2023 06:59 PM IST
सार
आगरा में दिवाली तक पीने के पानी की किल्लत। यहां पूरा जल नहीं मिल पाएगा। आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है।यह परेशानी शहर के लोगों को दिवाली तक झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
पानी की किल्लत
- फोटो : demo
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में गंगाजल की आपूर्ति सात-आठ दिन बाद कुछ ठीक तो हुई है, पर समस्या का पूरी तरह समाधान नहीं हुआ है। अभी भी आपूर्ति कम है। शुक्रवार को पानी तो पहुंचा लेकिन प्रेशर कम रहा। यह परेशानी शहर के लोगों को दिवाली तक झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन
अपर गंगा कैनाल से गंगाजल की आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। मध्य गंगा कैनाल से पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी की समस्या को कम करने के लिए सिकंदरा वाटरवर्क्स में 100 एमएलडी यमुना जल उठाया जा रहा है। गंगाजल के साथ यमुना जल की भी आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- 'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई...तो एक पल में ढह गए सारे अरमान
विज्ञापन
मध्य गंगा कैनाल से 100 से 120 क्यूसेक पानी मिल पा रहा है। जबकि शहर में 150 क्यूसेक पानी की आपूर्ति सामान्य तौर पर होती है। शुक्रवार को सुबह और शाम पानी की आपूर्ति तो हुई लेकिन एक से डेढ़ घंटे ही। जबकि सुबह और शाम दोनों समय दो-दो घंटे पानी मिलना चाहिए।
जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर गंगाजल रमेश चंद्र के मुताबिक शहर को 12 नवंबर तक पूरी मात्रा में गंगाजल नहीं मिल पाएगा। अपर गंगा कैनाल से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। यहां से पूरी मात्रा में आपूर्ति होने तक आंशिक समस्या रहेगी।
इन क्षेत्रों में पानी का प्रेशर कम रहा
शुक्रवार को यमुनापार क्षेत्र के अलावा बालूगंज, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, अर्जुन नगर आदि क्षेत्रों में पानी की समस्या रही। लोगों को पूरी मात्रा में और पूरे समय तक पानी नहीं मिल सका।