{"_id":"67128d9c0596d13a770aa240","slug":"supply-inspector-who-came-to-investigate-black-marketing-in-khairgarh-was-attacked-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कालाबाजारी की जांच करने पहुंचे अधिकारी, सभासद के पति ने बोला हमला, पिटाई के बाद हिरासत में आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कालाबाजारी की जांच करने पहुंचे अधिकारी, सभासद के पति ने बोला हमला, पिटाई के बाद हिरासत में आरोपी
Fri, 18 Oct 2024 10:02 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 18 Oct 2024 10:02 PM IST
सार
राशन की कालाबाजारी की जांच के लिए घटना स्थल पर पहुंचे पूर्ति निरीक्षक पर दुकान संचालक सभासद के पति ने हमला कर दिया। मारपीट भी हुई। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
राशन की कालाबाजारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खेरागढ़ में सैंया मार्ग पर राशन की कालाबाजारी की सूचना पर दुकान पर जांच करने पहुंचे पूर्ति निरीक्षक पर दुकान संचालक सभासद के पति ने हमला बोला। जमीन पर गिराने के बाद डंडे से पीटा। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
खेरागढ़ में सैंया मार्ग पर नरेश अग्रवाल की राशन की दुकान है। वह वार्ड 14 से सभासद साधना देवी अग्रवाल के पति हैं। दुकान पर सरकारी बाजरा, गेहूं और चावल की कालाबाजारी की सूचना मिली थी। शुक्रवार पूर्वाह्न 11:30 बजे एसडीएम खेरागढ़ संदीप यादव, पूर्ति निरीक्षक अमरनाथ माैर्य टीम के साथ जांच करने पहुंचे।
विज्ञापन
दुकान में 200 कट्टे बाजरा, गेंहू और चावल के मिले। इस पर नरेश अग्रवाल भाग खड़ा हुआ। जांच के बाद एसडीएम टीम के साथ पूर्ति निरीक्षक को छोड़कर चले गए। 1 घंटे बाद दुकान संचालक फिर पहुंच गया। तब पूर्ति निरीक्षक दुकान पर ही माैजूद थे। उन्होंने उनसे बरामद राशन के बारे में पूछा। बताया कि भंडारण 10 क्विंटल से अधिक होने पर लाइसेंस लेना होता है। खरीद से संबंधित बिल दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
आरोप है कि संचालक ने पूर्ति निरीक्षक पर हमला बोल दिया। टीम में शामिल गार्डों ने उन्हें बचाया। जानकारी पर खाद्य एवं रसद आपूर्ति विभाग, तहसील की टीम और पुलिस पहुंच गई। आरोपी नरेश अग्रवाल को हिरासत में ले लिया। इस पर सभासद भी आ गईं। उन्होंने पति को पकड़ने का विरोध किया।
दुकान पर टीम जांच करने पहुंची थी। पूर्ति निरीक्षक से विवाद के बाद हमला बोला गया। मुकदमा दर्ज कर लिया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - इमरान अहमद, एसीपी खेरागढ़