{"_id":"5e70b5078ebc3ea7f2163c0c","slug":"supari-killer-arrests-by-mainpuri-police-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः मौसेरे भाई ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, कारण जानकर हैरान रह गए सभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः मौसेरे भाई ने सुपारी देकर कराई थी हत्या, कारण जानकर हैरान रह गए सभी
Tue, 17 Mar 2020 05:02 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 17 Mar 2020 05:02 PM IST
सार
एसपी ने प्रेसवार्ता कर किया विजय हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरवाह में हुए विजय उर्फ करू की हत्या की सुपारी दाताराम ने मौसेरे भाई रामवीर को दी थी। पुलिस ने आरोपी व हत्याकांड में शामिल अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एसपी ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि तय रुपये में आरोपियों को सिर्फ 10 हजार रुपए ही मिले थे।
थाना दन्नाहार क्षेत्र के गांव दरवाह निवासी 28 वर्षीय विजय उर्फ करू 11 मार्च की शाम चचेरे भाई रामवीर के साथ देखा गया था। अगले दिन उसका शव हाजीपुर मार्ग किनारे गेहूं के खेत में मिला था।
गले में बनियान का फंदा था वहीं सिर कुचलकर हत्या की गई थी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि मौसेरे भाई दाताराम ने ही हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
इसकी वजह मृतक के परिवार की महिला के साथ दुष्कर्म के मामले में जेल जाना और समझौता के नाम पर दिए गए रुपये के बाद भी मृतक द्वारा अधिक रुपए की मांग किए जाने था। उसने रामवीर को एक लाख रुपए में हत्या करने की सुपारी दी थी। 10 हजार रुपए दे दिए गए थे।
वहीं बाकी रुपये बाद में दिए जाने की बात तय हुई थी। रामवीर ने अपने दो अन्य साथी संजू और सुभाष के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। पहले मृतक को शराब पिलाई, इसके बाद बनियान से गला घोंटा गया। बाद में आरोपियों ने सिर व चेहरे पर डंडा से प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है।