फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sunrise and Agra Football Academy to clash for the title in the final.

Agra News: सनराइज और आगरा फुटबॉल अकादमी फाइनल में होगी खिताबी टक्कर

Sun, 05 Jul 2026 02:24 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sunrise and Agra Football Academy to clash for the title in the final.
फाइनल की टीमें 
आगरा। एकलव्य स्टेडियम में एमएस चौहान मेमोरियल आगरा रीजन पुरुष फुटबॉल लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों में सनराइज फुटबॉल क्लब और आगरा फुटबॉल अकादमी ने शानदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
विज्ञापन

पहले सेमीफाइनल में सनराइज फुटबॉल क्लब ने थ्राइव फुटबॉल अकादमी को 3-2 से हराकर फाइनल का टिकट कटाया। मुकाबला बेहद रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने अंत तक जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। दूसरे सेमीफाइनल में आगरा फुटबॉल अकादमी ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए यादव फुटबॉल क्लब को 6-1 से शिकस्त दी। आगरा फुटबॉल अकादमी ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल के दम पर आसानी से फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

अब खिताबी मुकाबले में सनराइज फुटबॉल क्लब और आगरा फुटबॉल अकादमी आमने-सामने होंगी। वहीं तीसरे स्थान के लिए यादव फुटबॉल क्लब और थ्राइव फुटबॉल अकादमी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरान जेएस जरमाया, कैप्टन रवेंद्र सिंह तोमर, डीएफए आगरा अध्यक्ष बिल्लू चौहान, मनोहर सिंह चाहर, परमजीत सिंह, राघवेंद्र सिंह चौहान, अर्चना सिकरवार, उर्वशी सिकरवार, श्रुति जादौन, यशोदा सिंह, किरण कुशवाहा, राखी यादव, साक्षी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed