फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sunil Bansal said BJP will contest the Zilla Panchayat election on party symbol

पार्टी के सिंबल पर जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ेगी भाजपा: सुनील बंसल

Thu, 14 Jan 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 14 Jan 2021 12:03 AM IST
सार

  • बंसल ने भाजपा कार्यालय पर जिला स्तरीय, ब्रज क्षेत्र पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक में रणनीति बनाई 
  • भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ जिला पंचायत चुनाव लड़ा तो छह साल के लिए पार्टी से  निष्कासित होगा कार्यकर्ता- बंसल

विज्ञापन
Sunil Bansal said BJP will contest the Zilla Panchayat election on party symbol
बैठक में भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व अन्य पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने कहा कि जिला पंचायत सदस्य और जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पार्टी के चिन्ह पर लड़ा जाएगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत प्रमुख पद पर बिना चिन्ह के चुनाव लड़ेगी। प्रधान पद पर कोई भी कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकता है, लेकिन जिला पंचायत सदस्य और अध्यक्ष पद पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ पर्चा भरा तो ऐसे कार्यकर्ता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


सुनील बंसल बुधवार को एटा आए। उन्होंने यहां जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर जिला स्तरीय पदाधिकारियों, ब्रज क्षेत्र पदाधिकारियों और कोर कमेटी की बैठक में जिले से लेकर ब्रज क्षेत्र तक चुनाव की रणनीति बनाई और अब तक की तैयारियों की समीक्षा की। बंसल ने दोपहर 12 बजे सबसे पहले जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। 
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- किसानों को नहीं पता कानून में समस्या, किसी के कहने पर कर रहे आंदोलन: हेमा मालिनी
विज्ञापन
विज्ञापन


बंसल ने कहा कि भाजपा केवल जिला पंचायत अध्यक्ष और सदस्य पद का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ेगी। प्रत्येक जिला पंचायत के वार्ड को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्येक वार्ड में सम्मेलन करेगी और महा अभियान चलाएगी। कहा कि उत्तर प्रदेश में 25 करोड़ की आबादी में भाजपा ने 19 हजार कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों में सक्रिय योगदान के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अभी छह हजार कार्यकर्ताओं का समायोजन करने जा रही है। 

बैठक में प्रभारी मंत्री डॉ. अतुल प्रताप सिंह, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, पंचायत प्रभारी ब्रज प्रांत अश्वनी तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी मंचासीन रहे, वहीं सांसद राजवीर सिंह राजू, सांसद एसपी सिंह बघेल, विधायक विपिन वर्मा डेविड, विधायक वीरेंद्र लोधी, विधायक सत्यपाल सिंह और विधायक संजीव दिवाकर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed