फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sunil Bansal said BJP will contest every election

अब हर चुनाव लड़ेगी भाजपा, एक लाख कार्यकर्ता बनेंगे उम्मीदवार: सुनील बंसल

Tue, 10 Nov 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Nov 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Sunil Bansal said BJP will contest every election
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल - फोटो : अमर उजाला

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहा कि पार्टी अब सभी चुनाव लड़ेगी। इससे एक लाख कार्यकर्ताओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही संगठन भी मजबूत होगा। सहकारिता चुनाव में इसे देखा जा चुका है। उन्होंने सांसद और विधायकों से कहा कि अब स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव में प्रत्येक मतदाता से संपर्क करना है।

विज्ञापन


सुनील बंसल ने सोमवार को आगरा के फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में आगरा और अलीगढ़ मंडल के पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि पहले पार्टी सहकारी समितियों और गन्ना समितियों जैसे चुनाव नहीं लड़ती थी। इसका संगठन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। अब ऐसा नहीं होगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- प्रदूषण से अस्थमा के मरीज तीन गुना बढ़े, चिकित्सकों की मानें सलाह, ऐसे रखें अपना ख्याल
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नामांकन से लेकर चुनाव तक आराम से नहीं बैठना है। 11 नवंबर को नामांकन जुलूस फतेहाबाद रोड से शुरू होगा। इसमें भागीदारी करें। लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और केंद्र के कल्याणकारी कार्यों को जनता तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यवस्था बनाएं कि हर वोटर पोलिंग बूथ तक जाए। 

यह भी पढ़ें- दोस्ती में दगाबाजी: पति का दोस्त निकला पत्नी का हत्यारा, पूछताछ में उगला चौंकाने वाला राज

बैठक में राज्यमंत्री उदयभान सिंह, संदीप सिंह, फतेहपुर सीकरी के सांसद एवं किसान मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार चाहर, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, विधायक रामप्रताप सिंह चौहान, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, ब्रज क्षेत्र संगठन महामंत्री भवानी सिंह, प्रदेश मंत्री अंजुला माहौर, विजय शिवहरे, स्नातक सीट से प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह व शिक्षक सीट से प्रत्याशी दिनेश वशिष्ठ मौजूद रहे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed