फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sun and heat troubled Agra, hottest day of April hope for relief today

Weather News: आगरा में धूप और लू ने किया परेशान, अप्रैल माह का सबसे गर्म दिन...आज राहत की उम्मीद

Sat, 27 Apr 2024 08:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 27 Apr 2024 08:01 AM IST
सार

दिन में धूप और लू लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि शाम को थोड़ी राहत जरूर मिल रही है। आज बादल छाने से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।

 

विज्ञापन
Sun and heat troubled Agra, hottest day of April hope for relief today
धूप - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के मौसम का मिजाज शुक्रवार को मिलाजुला रहा। दिन में कड़क धूप और दोपहर में लू ने लोगों को परेशान किया। शाम को छाए बादलों ने राहत दी। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम स्तर पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को बादल छाने से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग व्यक्त कर रहा है।
विज्ञापन


अधिकतम तापमान पिछले तीन दिनों से लगातार 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच है। शुक्रवार को भी सुबह से ही सूरज की तपिश रही। दोपहर 12 बजे के आसपास लू चलने से राहगीरों को दिक्कत हुई। पालीवाल पार्क समेत समेत सभी बाजारों में जूस विक्रेताओं के पास लोग गला तर करते नजर आए। बाजारों में भीड़ नहीं रही। सिर्फ वो ही पहुंचे जिन्हें जरूरी काम था। शाम 4 बजे के करीब बादल छाने के बाद मौसम का मिजाज बदला। लोगों ने कुछ देर राहत महसूस की।
विज्ञापन


हीट वेव फिर 28 से, चेतावनी जारी
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42.5, न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को मौसम विभाग का पूर्वानुमान केंद्र बादल छाने की संभावना व्यक्त कर रहा है, इससे तापमान में आंशिक राहत मिल सकती है। इसके बाद 28 से 30 अप्रैल तक फिर से हीट वेव के साथ गर्म दिन और रातों की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज का तापमान
अधिकतम तापमान- 40
न्यूनतम तापमान- 25
सूर्योदय- 5:44
सूर्यास्त- 6:53
एक्यूआई- 77
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed