फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Summer special train route changed, will go to Etawah via Fatehabad-Bah route, passengers will get relief by stopping at three places in Agra, MP Rajkumar Chahar had made the demand to the Railway Minister.

Agra News: समर स्पेशल ट्रेन का रूट बदला, फतेहाबाद-बाह मार्ग से इटावा जाएगी, आगरा में तीन स्थानों पर ठहराव से यात्रियों को मिलेगी राहत, सांसद राजकुमार चाहर ने रेलमंत्री से की थी मांग

Sat, 11 Apr 2026 02:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 11 Apr 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Summer special train route changed, will go to Etawah via Fatehabad-Bah route, passengers will get relief by stopping at three places in Agra, MP Rajkumar Chahar had made the demand to the Railway Minister.

विज्ञापन

आगरा। आगरा क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन संख्या 09195 (वडोदरा-प्रतापनगर-मऊ) के रूट और संचालन व्यवस्था में संशोधन किया है। पहले जारी आदेश के अनुसार यह ट्रेन 25 जुलाई तक संचालित होनी थी, लेकिन 9 अप्रैल को संशोधित आदेश जारी कर इसका मार्ग बदल दिया गया है। फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर के प्रयासों से अब यह ट्रेन आगरा से फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर होते हुए इटावा तक जाएगी, जिससे क्षेत्रीय यात्रियों को सीधी और बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।


रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत ट्रेन प्रतापनगर से चलकर मऊ तक जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन 12 अप्रैल को फतेहाबाद स्टेशन पर सुबह 5:45 बजे पहुंचेगी और 5:47 बजे रवाना होगी। इसके बाद बाह स्टेशन पर सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और 6:22 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन

वापसी में 13 अप्रैल को यह ट्रेन बाह स्टेशन पर दोपहर 12:15 बजे पहुंचेगी और 12:17 बजे रवाना होगी। इसके बाद फतेहाबाद स्टेशन पर दोपहर 12:48 बजे पहुंचेगी और 12:50 बजे प्रस्थान करेगी। आगरा कैंट, फतेहाबाद और बाह स्टेशन पर इसका ठहराव होगा। इस बदलाव से खेरागढ़, आगरा ग्रामीण, फतेहाबाद, बाह और बटेश्वर क्षेत्र की बड़ी आबादी को सीधा लाभ मिलेगा। सांसद राजकुमार चाहर ने 2 अप्रैल को लोकसभा के शून्यकाल में यह मुद्दा उठाया था और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रूट परिवर्तन की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed