फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Summer Rush Leaves Major Trains Fully Booked for Weeks

UP: घूमने का प्लान है तो पहले टिकट देखें, वैष्णो देवी से कन्याकुमारी तक ट्रेनें फुल; जानें कितनी चल रही वेटिंग

Tue, 02 Jun 2026 09:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 02 Jun 2026 09:36 AM IST
सार

गर्मी की छुट्टियों में पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में सीटों का भारी संकट बना हुआ है। समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद कई ट्रेनों में जून और जुलाई तक लंबी वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन
Summer Rush Leaves Major Trains Fully Booked for Weeks
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गर्मी की छुट्टियों में परिवार के साथ घूमने की योजना बना रहे यात्रियों के सामने सीटों का भारी संकट खड़ा हो गया है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दक्षिण भारत जाने वाली प्रमुख ट्रेनों में लंबी वेटिंग चल रही है। समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन के बावजूद, अधिकांश प्रमुख ट्रेनों में जून और जुलाई तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। रेलवे आगरा मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गाैतम ने बताया कि समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत न हो। लोग समर स्पेशल ट्रेन का शिड्यूल देखकर जा सकते हैं।
विज्ञापन


प्रमुख ट्रेनों में वेटिंग की स्थिति
हिमसागर एक्सप्रेस (कन्याकुमारी): यह ट्रेन 2 अगस्त तक पूरी तरह फुल है। स्लीपर श्रेणी में 40, थर्ड एसी में 16 और सेकेंड एसी में 15 वेटिंग है।
माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: यह ट्रेन 29 जून तक फुल है। सेकेंड एसी में 19, थर्ड एसी में 22, स्लीपर में 28 और थर्ड एसी इकोनॉमी में 13 की वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन

जबलपुर-माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस: इस ट्रेन में 28 जुलाई तक बुकिंग फुल है। फर्स्ट एसी में 5, सेकेंड एसी में 17, थर्ड एसी में 32, स्लीपर में 68 और थर्ड एसी इकोनॉमी में 15 की वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed