{"_id":"68cb15e2385bf4d7440698e7","slug":"sultanganj-urban-strikers-defeated-barnahal-masters-mainpuri-news-c-174-1-mnp1002-145336-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुल्तानगंज अर्बन स्ट्राइकर्स ने बरनाहल मास्टर्स को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुल्तानगंज अर्बन स्ट्राइकर्स ने बरनाहल मास्टर्स को हराया
Thu, 18 Sep 2025 01:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानगंज के राहुल देव को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार प्रदान करते अतिथि।
- फोटो : सुल्तानगंज के राहुल देव को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार प्रदान करते अतिथि।
भोगांव। नगर के रुई औद्योगिक संस्थान के खेल मैदान पर चल रही टीचर्स प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए मैच में सुल्तानगंज अर्बन स्ट्राइकर्स ने बरनाहल मास्टर्स को 5 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। शानदार गेंदबाजी करने वाले राहुल देव मैन ऑफ द मैच रहे।
सुल्तानगंज अर्बन स्ट्राइकर्स के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए बरनाहल मास्टर्स ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट खोकर 141 रन बनाए। बरनाहल के अजय यादव ने 34, अभिषेक ने 27 और वरुण कुमार ने 23 रनों की पारी खेली। सुल्तानगंज के राहुल देव ने 3 और जीतू ने 2 विकेट प्राप्त किए।
जीत के लिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुल्तानगंज ने 12.3 ओवर्स में 5 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। सुल्तानगंज के राहुल राजपूत ने ताबड़तोड़ 23 गेंद में 51 रन बनाए। भरत चौहान ने 26 दिवसी में 23 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
मैच में अंपायरिंग रवि राजपूत और अमन राजपूत, स्कोरिंग दीपू ठाकुर और शिवांक पाल की। कमेंट्री दीपचंद्र और विवेक राजपूत ने की। मैच के दौरान प्रबल प्रताप, दीपांशु यादव, राजू यादव, ललित राजपूत, अंकुर यादव, आमोद शर्मा, प्रशांत दीक्षित, रजत चौधरी आदि मौजूद रहे।