फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sukhjeevan Hockey Academy started with a win.

Agra News: सुखजीवन हॉकी अकादमी ने जीत के साथ की शुरुआत

Tue, 23 Dec 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Sukhjeevan Hockey Academy started with a win.
हॉकी टूर्नामेंट
आगरा। ऑल इंडिया साहिबजादा बाबा जोरावर सिंह-बाबा फतेह सिंह स्मृति अंडर-19 प्राइजमनी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट में दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। इसमें सुखजीवन हॉकी अकादमी, सांई लखनऊ और मेघ बरन गाजीपुर ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

सुखजीवन स्पोर्ट्स अकादमी और आगरा हॉकी मास्टर्स के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को पहला मैच सुखजीवन हॉकी अकादमी और राजा करन हॉकी के मध्य खेला गया। सुखजीवन अकादमी ने मैच की शुरुआत से ही अपनी पकड़ बना ली और हाफ टाइम तक 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी टीम ने शानदार खेल दिखाया और चार गोल किए। दूसरे हाफ में राजा करन हॉकी ने भी तीन गोल किए। परंतु पहले हाफ में गोल की मदद से सुखजीवन हाॅकी एकादमी ने 5-4 से मैच जीत लिया। सुखजीवन अकादमी के साहिल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच सांई लखनऊ और सांई मणिपुर के बीच खेला गया। इसमें सांई लखनऊ ने 5-2 से जीत लिया। तीसरा मैच मेघ बरन गाजीपुर व धौलपुर हॉकी के मध्य हुआ। इसमें मेघ बरन गाजीपुर ने 5-4 से मैच जीत लिया। इस दौरान आयोजन सचिव राजीव सोई, अमिताभ गौतम, शरद शर्मा, आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. नरेंद्र सिंह यादव, शाहिद अंसारी, पवन गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed