Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Agra News
›
Sukarkshetra Movement: Student Parliament organized for the pilgrimage city, students filled with national youth power
{"_id":"6160873c8ebc3e05ab3bd15f","slug":"sukarkshetra-movement-student-parliament-organized-for-the-pilgrimage-city-students-filled-with-national-youth-power-kasganj-news-agr5108078123","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूकरक्षेत्र आंदोलन : तीर्थनगरी के लिए आयोजित हुई छात्र संसद, राष्ट्रीय युवा शक्ति के साथ विद्यार्थियों ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूकरक्षेत्र आंदोलन : तीर्थनगरी के लिए आयोजित हुई छात्र संसद, राष्ट्रीय युवा शक्ति के साथ विद्यार्थियों ने भरी हुंकार
कासगंज के दद्दा पब्लिक स्कूल में सोरों जी को तीर्थ स्थल बनाऐ जाने की मांग करते छात्र संसद ।
- फोटो : KASGANJ
Link Copied
कासगंज। सुप्रसिद्ध सोरोंजी को तीर्थ स्थल का अधिकारिक दर्जा दिए जाने की मांग रफ्तार पकड़ती जा रही है। राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में चल रहे आंदोलन में अब छात्रों ने भी सहभागिता बढ़ा दी है। शुक्रवार को नगर के दद्दा पब्लिक स्कूल में छात्र संसद का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
छात्र संसद में बोलते हुए राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रमुख प्रदीप रघुनंदन ने कहा कि आज की छात्र संसद के आयोजन का उद्देश्य जन भावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए सूकर क्षेत्र सोरोंजी को तीर्थ स्थलों की सूची में शामिल कराए जाने की दिशा में रचनात्मक प्रयास है। उन्होंने कहा कि सूकर क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर का तीर्थस्थल है, परंतु इसकी महत्ता के अनुसार इसको अब तक विकसित नहीं किया गया है। जनता के आक्रोश का यही मुख्य कारण है। सामाजिक संस्था दुलार के मुख्य कार्यकारी डॉ. मनोज शर्मा ने कहा कि यह विडंबना है कि सूकर क्षेत्र अपने अस्तित्व और महत्व की लड़ाई आज भी लड़ रहा है।
विज्ञापन
राज्य सरकार को इस दिशा में निर्णय लेते हुए जन आकांक्षाओं के अनुरूप सूकर क्षेत्र को तीर्थ स्थल घोषित करना चाहिए। इस मौके पर अजय बाजपेई, मंजू राजपूत, मीना राजपूत, संध्या माथुर, निकिता,राजकुमारी, देवांजलि, बासु सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।