{"_id":"6050aa148ebc3e59281ac914","slug":"suicide-at-home-ganjdundwara-news-sudamapuri-sudamapuri-kasganj-student-suicide-student-suicide-kasganj-kasganj-news-agr4848264142","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदामापुरी में फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदामापुरी में फांसी लगाकर छात्र ने की आत्महत्या
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। कस्बे के मोहल्ला सुदामापुरी में एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की सूचना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने की कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।
अर्पण (20) पुत्र प्रेमसिंह निवासी ग्राम मरथरा जनपद एटा गंजडुंडवारा पीजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। वह अपनी बहन के साथ गंजडुंडवारा के मोहल्ला सुदामापुरी में किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। मंगलवार की सुबह वह कमरे पर अकेला था। तभी उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मकान स्वामी की सात वर्षीय पौत्री जब छत पर गई तो उसने छात्र के शव को फांसी पर लटका देखा। उसके द्वारा शोर मचाने पर अन्य लोग भी एकत्रित हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तुड़वाया और छात्र के शव को नीचे उतारा। छात्र के आत्महत्या किए जाने की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। शव देखकर परिजन फूट-फूटकर रो पड़े।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया है कि छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। परिजनों की सहमति पर शव को पंचनामा की कार्रवाई कर परिजनों को सौंप दिया गया है।