फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sugar Prices Fall In Agra Retail Prices Remain High

रक्षाबंधन से पहले बड़ी राहत: चीनी हो गई इतनी सस्ती, रेट सुनकर रह जाएंगे हैरान; आम लोगों को फिर भी नहीं फायदा

Thu, 27 Aug 2026 10:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 27 Aug 2026 10:37 AM IST
सार

रक्षाबंधन से पहले आगरा के थोक बाजार में तीन दिनों में चीनी के दाम करीब 500 रुपये प्रति क्विंटल गिरकर 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल रह गए हैं। थोक कीमत घटने के बावजूद फुटकर बाजार में ग्राहकों को पुरानी दरों पर चीनी मिल रही है, जिस पर व्यापारियों ने मुनाफाखोरी और सट्टेबाजी रोकने की मांग की है।

विज्ञापन
Sugar Prices Fall In Agra Retail Prices Remain High
चीनी - फोटो : संवाद

विस्तार

आगरा के थोक बाजार में पिछले तीन दिनों के भीतर चीनी के दामों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कीमतें 500 रुपये प्रति क्विंटल तक लुढ़क गई हैं। इस राहत का फायदा आम उपभोक्ताओं की जेब तक नहीं पहुंच रहा है, क्योंकि फुटकर बाजार में दुकानदारों की मनमानी और मुनाफाखोरी अब भी बेरोकटोक जारी है।
विज्ञापन


आगरा शुगर एंड खंडसारी एसोसिएशन अध्यक्ष गिर्राज अग्रवाल के अनुसार थोक मंडी में इस समय चीनी का भाव 5800 से 6000 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है। करीब 500 रुपये भाव टूटा है। इसके बावजूद फुटकर दुकानदार ग्राहकों से पुरानी दरें ही वसूल रहे हैं। आगरा व्यापार मंडल अध्यक्ष टीएन अग्रवाल का कहना है कि थोक बाजार में दाम गिरने के बाद भी परचून की दुकानों पर चीनी के दाम कम न होने से लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


कीमतों में अचानक आए इस उतार-चढ़ाव को लेकर थोक व्यापारियों ने चिंता जताई है। व्यापारियों का कहना है कि बाजार में सट्टेबाजों की सक्रियता के कारण दामों में अस्थिरता का माहौल है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी नंद किशोर का कहना है कि चीनी गोदामों में रखे स्टॉक का साप्ताहिक सत्यापन किया जा रहा है। सबको पोर्टल पर स्टॉक फीड करना होगा फिर उसका मिलान होगा। उन्होंने कहा कि फुटकर और किराना दुकानों पर भी चीनी स्टॉक का सत्यापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed