फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   suddenly goods train started moving when girl student crossed from under in Agra people ran and saved her

Agra: खड़ी मालगाड़ी के नीचे से साइकिल लेकर निकल रही थी छात्रा, चल पड़ी गाड़ी, लोगों की निकल गई चीख

Sun, 29 Jan 2023 02:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Jan 2023 02:51 PM IST
सार

आगरा में एक छात्रा मालगाड़ी के नीचे से साइकिल निकाल रही थी। इसी समय गाड़ी चल पड़ी। दृश्य देखकर आसपास खड़े लोगों की चीख निकल गई। उन्होंने भागकर छात्रा की जान बचाई।

विज्ञापन
suddenly goods train started moving when girl student crossed from under in Agra people ran and saved her
छात्रा व टूटी साइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कैंट के नगला पुलिया स्थित रेलवे पटरी पर एक छात्रा मालगाड़ी के नीचे से साइकिल निकाल रही थी। इसी समय अचानक मालगाड़ी चल पड़ी। चीख सुनकर छात्रा को आसपास मौजूद लोगों ने खींचकर सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन, साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। शुक्रवार को भी एक रेलवे कर्मचारी की साइकिल मालगाड़ी की चपेट में आकर टूट गई थी।

विज्ञापन


आगरा कैंट के नजदीक स्थित नगला पुलिया की रेलवे की भूमिगत पुलिया में पानी भर गया है। अब लोग रेलवे पटरी से ही आवागमन कर रहे हैं। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे नगला पुलिया की रहने वाली अवनि तोमर अपनी साइकिल से कॉलेज से घर लौट रही थी। वह दयानंद बालिका इंटर कॉलेज की छात्रा है। रेलवे पटरी पर मालगाड़ी खड़ी थी। 
विज्ञापन


छात्रा ने साइकिल लेकर बीच की खाली जगह से निकलने का प्रयास किया। तभी मालगाड़ी चल पड़ी। आसपास के लोगों ने छात्रा के चिल्लाने पर उसे हाथ पकड़कर बाहर खींचा, वह तो बच गई लेकिन साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। छात्रा दहशत से कांपने लगी। समाजसेवी डॉ. राजेंद्र आर्या ने बताया कि शुक्रवार को भी एक रेलवे कर्मचारी की साइकिल मालगाड़ी की चपेट में आकर टूट गई थी। वह भी बाल बाल बचे थे। यह घटनाएं यहां आम सी हो चली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे भूमि पर भरा पानी नहीं निकाला जा रहा

डॉ. आर्या ने बताया कि रेल प्रशासन यहां सोहल्ला व नगला पुलिया के बीच अंडरपास बनाने की कवायद में लगा हुआ है। रास्ते में पड़ने वाली भूमि पर पानी भरा रहता है। जलनिकासी के लिए नगर निगम ने यहां पंपसेट भेज दिया है, लेकिन एक सप्ताह के बाद भी पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। पंपसेट को चलाने के लिए डीजल तक नहीं मंगवाया गया है। नगर निगम के अधिकारी कहते हैं कि कर्मचारी जी-20 की तैयारियों में व्यस्त हैं। ऐसे में अंडरपास बनाने के लिए सर्वे का काम भी रेलवे के अधिकारी नहीं कर पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed