फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sudden inspection of health minister in agra

आगरा के जिला अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

Fri, 01 Sep 2017 01:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 01 Sep 2017 01:53 PM IST
विज्ञापन
sudden inspection of health minister in agra
यूपी के स्वास्‍थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जिला अस्पताल में शुक्रवार को प्रदेश के स्वास्‍थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण मच गया। बिना कार्यक्रम के अस्पताल पहुंचे स्वास्‍थ्य मंत्री को देख डाक्टरों की हवाईयां उड़ गईं। इधर एसएन मेडिकल कालेज में सूचना मिलते ही डाक्टर व्यवस्‍थाओं में जुट गए। 
विज्ञापन


बताया गया है कि यूपी के स्वास्‍थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह शुक्रवार को बिना किसी पूर्व कार्यक्रम के अचानक जिला अस्पताल पहुंच गए। मंत्रीजी के आने की खबर सुनकर अस्पताल में हड़कंप मच गया। यहां रोज की तरह आलम चल रहा था। 
विज्ञापन


सूचना पर सीएमओ और सीएमएस भी पहुंच गए। इसके बाद स्वास्‍थ्य मंत्री ने मरीजों और तीमारदारों से बात की। उनसे अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछा। सीएमओ से डाक्टरों के आने का समय और ड्यूटी के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएन में होने लगी लीपापोती

sudden inspection of health minister in agra
एसएन मेडिकल कालेज - फोटो : अमर उजाला
इधर स्वास्‍थ्य मंत्री के आने की सूचना के साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों ने कमियों को छुपाने के लिए नए सामान की व्यवस्था भी कर ली। एंबुलेंस में नया सामान भरकर इमरजेंसी में पहुंचाया गया। यहां पहले से ही मरीजों के व्यवहार को लेकर शिकायत रही हैं। गुरुवार को स्वाइन फ्लू से एक व्यक्ति की मौत पर परिवारीजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। 

वहीं बड़ी बात यह है कि बीते दिनों एसएन मेडिकल कालेज की मेटरनिटी विंग की नई बिल्‍डिंग का पत्‍थर गिरने से एक तीमारदार की मौत हो गई थी। बिल्डिंग के निर्माण में बड़े भ्रष्टाचार की बात सामने आ रही है। इससे भी हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed