फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Sudden Closure of Taj Mahal’s Shilpgram Parking Leaves Tourists Stranded

Taj Mahal: ताजमहल की शिल्पग्राम पार्किंग पर अचानक लगा ताला, पर्यटक और गाइड हुए परेशान

Sun, 31 May 2026 01:12 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 01:12 PM IST
सार

ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग को बिना पूर्व सूचना बंद कर दिए जाने से पर्यटकों और गाइडों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वैकल्पिक व्यवस्था न होने के कारण पर्यटक भटकते रहे और पार्किंग बंद होने से स्थानीय कारोबारियों की चिंताएं भी बढ़ गई हैं।

विज्ञापन
Sudden Closure of Taj Mahal’s Shilpgram Parking Leaves Tourists Stranded
शिल्पग्राम पार्किंग बिना पूर्व सूचना बंद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

ताजमहल के पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग को रविवार सुबह अचानक बंद कर ताला लटका दिया गया। बिना किसी पूर्व सूचना और वैकल्पिक इंतजाम के हुई इस कार्रवाई से वीकेंड पर आए पर्यटक गाड़ियों के साथ भटकते रहे। पार्किंग परिसर से गाइडों को भी बाहर निकाल दिया गया, जिस पर जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर एसीपी ताज सुरक्षा मयंक तिवारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और ताला खुलवाया, लेकिन पुलिस के जाते ही एक घंटे बाद पार्किंग फिर बंद कर दी गई।
विज्ञापन




दरअसल, शिल्पग्राम पार्किंग में यूनिटी मॉल का निर्माण होना है। लोक निर्माण विभाग की मांग पर पर्यटन निगम ने 10 दिन पहले पार्किंग, रेस्टोरेंट, एटीएम और गाइड सुविधा केंद्र बंद करने का आदेश जारी किया था। हालांकि, प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि वैकल्पिक इंतजाम होने तक पार्किंग चालू रहेगी, लेकिन रविवार को नियमों को ताक पर रखकर इसे बंद कर दिया गया। मौके पर पर्यटकों को पश्चिमी गेट पार्किंग जाने का बैनर लगा दिया गया। परेशान पर्यटकों ने गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी कर दीं। उधर, पार्किंग बंद होने से पूर्वी गेट के दुकानदारों को भी अपनी रोजी-रोटी ठप होने की चिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed