{"_id":"624ddfe8eda00060a1650ac7","slug":"sucide-tundla-news-agr529445735","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहकलह से तंग आकर ड्राइवर ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहकलह से तंग आकर ड्राइवर ने फंदे से लटककर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गृहकलह से तंग आकर ड्राइवर ने फंदे से लटककर जान दी
- दिल्ली में 20 साल से रह रहा था, कुछ दिन पूर्व आगरा आ गया था
संवाद न्यूज एजेंसी
टूंडला। बीस वर्षों से दिल्ली में रहते हुए ड्राइविंग कर रहे व्यक्ति ने घर की कलह से तंग आकर जान दे दी। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
थाना क्षेत्र के लाइनपार अंतर्गत गांव नगला रामकिशन निवासी विश्वनाथ (53) पिछले 20 वर्ष पूर्व दिल्ली में ड्राइविंग करता था। वह पारिवारिक कलह के चलते कुछ दिन पूर्व दिल्ली से आगरा में अपनी बहन के यहां रहने आ गया था। मंगलवार को वह बहन के यहां से बिना बताए टूंडला आ गया था। शाम के समय गांव में घूमते हुए ग्रामीणों ने उसे देखा था।
ग्रामीणों के मुताबिक शाम को ही उसे गांव के समीप मरघटी में बैठे देखा था। बुधवार को उसका शव मरघटी के पास ही पेड़ पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार पांडे ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के पीछे गृह कलह बताई जा रही है। परिजनों को घटना की जानकारी देते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।