{"_id":"5fdceb668ebc3e3fb15dab33","slug":"sucide-mainpuri-news-agr4725701197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुडग़ांव से लौटे युवक ने की खुदकुशी, भोगांव क्षेत्र की वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुडग़ांव से लौटे युवक ने की खुदकुशी, भोगांव क्षेत्र की वारदात
विज्ञापन
संजीव का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव। गांव भैंसरोली मेें गुरुग्राम (गुड़गांव) से लौटे एक युवक ने घर के कमरे में खुद को तमंचा से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर परिसर कमरे में पहुंचे तो दरवाजा बंद था। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर देखा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के गांव भैंसरोली निवासी 27 वर्षीय संजीव शाक्य पुत्र देव सिंह गुरुग्राम में रह कर प्राइवेट नौकरी कर रहा था। बुधवार को वह छुट्टी लेकर घर आया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे उसने कमरे में तमंचे से गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास पहुंचे, तो देखा कि दरवाजा बंद था। इस बीच आसपास के लोग भी एकत्रित हो चुके थे।
सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का तमंचा बरामद किया। युवक ने खुदकुशी क्योंकि इस विषय में अभी तक परिजन कुछ नहीं बता पाए हैं। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
27 साल पहले पिता ने भी की थी खुदकुशी
संजीव शाक्य का जब जन्म होने वाला था, तब उसके पिता देव सिंह ने वर्ष 1993 में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद गर्भवती मां बड़े भाई विपिन को साथ लेकर मायके चली गई थी। कुछ समय बाद दादा फूल सिंह संजीव व विपिन को गांव ले आए थे। दोनों दादा के संरक्षण में बड़े हुए।