फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sucide

सूदखोरों से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Sat, 12 Sep 2020 06:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
sucide
12एमएनपी-21-किशनी क्षेत्र के गांव महिगवां में युवक की मौत के बाद मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : MAINPURI
किशनी। थाना क्षेत्र के कटरा-किशनी मार्ग पर स्थिति एक बाग में शनिवार दोपहर को गांव महिगवां निवासी युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों ने आरोप लगाया है कि सूदखोर आए दिन परेशान कर रहे थे, इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कुछ ग्रामीण कटरा-किशनी मार्ग स्थित एक बाग के पास से गुजर रहे थे। तभी उन लोगों ने 35 वर्षीय युवक का शव बबूल के पेड़ पर लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर शिनाख्त करवाई। इस दौरान पता चला कि वह सर्वेश (35) पुत्र सियाराम जाटव निवासी गावं महिगवां हैं। सर्वेश की मां सुशीला जाटव ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी राखी के इलाज के लिए कई लोगों से कर्ज लिया था। एक वर्ष पूर्व उसकी बीमारी से मौत हो गई।
विज्ञापन

इलाज में करीब दो बीघा फसल बिक गई। साथ ही पृथ्वीपुर निवासी सूदखोर का भी 80 हजार रुपये कर्ज हो गया। कर्ज लगातार बढ़ने पर रुपये वापस करने को लेकर धमकी मिलने लगीं। इससे परेशान होकर सर्वेश दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने लगा था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। शनिवार सुबह वह वापस जाने के लिए घर से निकला था। तभी फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन माह पूर्व की थी दूसरी शादी
सर्वेश ने तीन माह पहले ही दूसरी शादी पूजा से की थी। पहली शादी से उसके दो बेेटे हैं। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पेड़ के पास रखा था बैग
सर्वेश दिल्ली जाने के लिए जो बैग लेकर घर से निकला था। घटनास्थल पे पेड़ के पास ही उसका बैग, पानी का पाउच और शराब का खाली डिब्बा आदि सामान मिला।
मृतक के परिजनों ने खुदकुशी करने की बात कही है। शव का पोस्टमार्टम करवाया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed