फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   sucide

बीमारी से तंग महिला सभासद ने की खुदकुशी

Mon, 13 Apr 2020 09:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
sucide
13एमएनपी-16-मृतका सुंदरा यादव का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
कुसमरा (मैनपुरी)। नगर के वार्ड नंबर आठ की महिला सभासद ने बीमारी से तंग आकर खुदकुशी कर ली। शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिजनों की ओर से प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र में रामनगर रोड निवासी धर्मेंद्र यादव की 38 वर्षीय पत्नी सुंदरा यादव नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ की सभासद थीं। वह काफी दिनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रहीं थीं। उनका उपचार आगरा से चल रहा था। सोमवार की सुबह उनका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटकता मिला। जानकारी पर मायके पक्ष के लोग भी आ गए। आपसी बातचीत के बाद तय हुआ कि पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। चौकी पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया गया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

बीमारी से तंग शख्स ने की खुदकुशी
मैनपुरी। न्यू बस्ती देवपुरा निवासी एक शख्स ने लंबी बीमारी से परेशान होकर जान दे दी।
कोतवाली क्षेत्र के न्यू बस्ती देवपुरा निवासी 48 वर्षीय सुशील अवस्थी कई वर्ष पूर्व दिल्ली में एक केमिकल फैक्ट्री में काम करते थे। इस दौरान किसी तरह वह केमिकल की चपेट में आ गए। उनका उपचार आगरा में चल रहा था। परिजनों के अनुसार सोमवार की शाम करीब चार बजे सुशील ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर चौकी प्रभारी रेलवे गेट सुरेंद्र राव, कांस्टेबल रोबिन सिंह मौके पर पहुंचे। शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के अनुसार बीमारी से त्रस्त आकर खुदकुशी की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed