{"_id":"5f2ee3a58ebc3e4104548a07","slug":"sucide-kasganj-news-agr454088338","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के बाग में महिला ने लगाई फांसी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के बाग में महिला ने लगाई फांसी, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिढ़पुरा। क्षेत्र के गांव भुजपुरा में बकरी चराने गई महिला ने आम के पेड़ पर दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पेड़ से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक शमा बेगम (25) पत्नी राज मोहम्मद बकरी पालन करती थी। वह प्रतिदिन ही घर का कामकाज निपटाने के बाद दोपहर में जंगलों में बकरियों चराने जाती थीं। शुक्रवार को भी वह बकरी चराने गईं थीं, लेकिन शाम को वापस नहीं लौटी। पति फेरी लगाने के बाद घर आया तो पत्नी के नहीं आने की जानकारी मिली। वह अन्य ग्रामीणों के साथ रात में पत्नी को ढूंढने निकले।
तभी आम के एक बाग में एक पेड़ पर फंदे से लटका हुआ उसका शव दिखाई दिया। मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र ने सिढ़पुरा पुलिस को मामले की जानकारी दी। पटियाली सीओ गवेंद्र पाल गौतम के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
- महिला ने आम के बाग में पेड़ के सहारे अपने ही दुपट्टे से फांसी लगाई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। कोई तहरीर नहीं दी गई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। - गवेंद्र पाल गौतम, सीओ, पटियाली।